{"_id":"645792dddb739ace0500ec18","slug":"shot-the-cold-drink-trader-the-attacker-ran-away-leaving-the-bike-muzaffarnagar-news-c-14-1-213945-2023-05-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar News: कोल्ड ड्रिंक व्यापारी को गोली मारी, बाइक छोड़कर भागा हमलावर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar News: कोल्ड ड्रिंक व्यापारी को गोली मारी, बाइक छोड़कर भागा हमलावर
विज्ञापन
घायल व्यापारी शकील को उपचार के लिए भोपा स्वास्थ्य केंद्र पर ले जाते परिजन।
गंभीर हालत में घायल व्यापारी को मेरठ अस्पताल में भर्ती कराया गया
संवाद न्यूज एजेंसी
मोरना। भोपा थाना क्षेत्र के मोरना गांव में कोल्ड ड्रिंक व्यापारी को बदमाश ने गोली मार कर घायल कर दिया। एक हमलावर अपनी बाइक मौके पर ही छोड़ गया है। गंभीर हालत में घायल व्यापारी को मेरठ अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
मोरना निवासी शकील अंसारी क्षेत्र में कोल्ड ड्रिंक के व्यापारी हैं। रविवार सुबह आठ बजे वे मोरना-दरियाबाद मार्ग पर मुजफ्फरनगर के खालापार निवासी जावेद और अमीर हसन की प्लाटिंग की जमीन पर बैठे हुए थे। इसी दौरान एक युवक उनके पास पहुंचा और उन पर पिस्टल तान दी। वह जान बचाने के लिए पास में ही बनी दीवार फांद कर भागने लगे। मगर, हमलावर युवक ने उनकी कमर में गोली मार कर घायल कर दिया।
कुछ दूरी पर बस्ती में काम कर रहे लोगों ने घटना को देखकर शोर मचाया तो हमलावर भी फरार हो गया। वह अपनी बाइक मौके पर ही छोड़ गया। युवक ने महर्षि शुकदेव इंटर काॅलेज के मैदान के पास एक बाइक सवार युवक ने लिफ्ट ली और कुछ दूर आगे बस अड्डे के पास पहुंच फरार हो गया।
विज्ञापन
उधर, सूचना पाकर ग्रामीण, परिजन और पुलिस मौके पर पहुंची। घायल को भोपा स्वास्थ्य केंद्र पर ले जाया गया, जहां से मेरठ रेफर कर दिया। पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही हैं। थाना प्रभारी सुशील कुमार सैनी ने बताया कि अभी तहरीर नहीं आई हैं।