फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Shops closed, protest against notice

नोटिस के विरोध में दुकानें बंद, प्रदर्शन किया

Wed, 06 Jan 2021 11:53 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 06 Jan 2021 11:53 PM IST
विज्ञापन
Shops closed, protest against notice
नगर पालिका से नोटिस जारी होने के विरोध में प्रदर्शन करते पालिका मार्केट के दुकानदार। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
नोटिस के विरोध में दुकानें बंद, प्रदर्शन किया
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। नगर पालिका के सिकमी किराएदारों ने पालिका के नोटिस के विरोध में अपनी दुकानें बंद कर कलक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। दुकानों की चाबियां सिटी मजिस्ट्रेट को सौंप दी। पालिका की बिना अनुमति के दुकानों की खरीद फरोख्त करने वालों को पालिका ने दुकानों को नियमित करने को नोटिस जारी कर पैसा जमा कराने का नोटिस भेजा है।
शहर में पालिका की 509 दुकानें हैं, इनमें 155 ऐसी है, जिनमें सिकमी किरायेदार हैं। जो वास्तव में किराएदार थे उन्होंने मोटी रकम लेकर किसी अन्य को पगड़ी लेकर किराए पर दे दी। ऐसे दुकानदारों को नियमित करने के लिए पालिका ने नोटिस जारी किए हैं। इन्हें प्रीमियम का ढाई गुना और किराए का ढाई गुना जमा करने के लिए कहा गया है। 2006 के प्रीमियम और किराए को आधार मानकर नगर पालिका बोर्ड ने 16 जनवरी 2019 को सिकमी दुकानदारों को नियमित किए जाने का प्रस्ताव पास किया था। पालिका की जिस बोर्ड बैठक में यह प्रस्ताव पास हुआ उसमें ईओ का कार्यभार एसडीएम भूपेंद्र सिंह पर था।
विज्ञापन

केंद्रीय राज्यमंत्री एवं सांसद डॉ. संजीव बालियान, प्रदेश के राज्यमंत्री और नगर विधायक कपिलदेव अग्रवाल भी इस बैठक में मौजूद रहे। अब पालिका ने जब दुकानों को नियमित कराने और पैसा जमा कराने के नोटिस जारी किए जो दुकानदारों में हड़कंप मचा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शिवचौक और झांसी की रानी के पास के इन दुकानदारों ने व्यापारी नेता कृष्ण गोपाल मित्तल और राकेश त्यागी के नेतृत्व में कलक्ट्रेट में पहुंचकर दुकानों की चाबियां सिटी मजिस्ट्रेट को सौंप दी। आरोप लगाया कि नगर पालिका प्रीमियम और किराया बहुत अधिक लगा दिया है। इतना पैसा देना दुकानदारों के बस से बाहर है। सिटी मजिस्ट्रेट ने दुकानदारों को समस्या का हल निकालने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed