फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Shopping Complex instead of Hospital

अस्पताल के स्थान चल रहा शॉपिंग कांप्लेक्स

Sat, 18 Jan 2020 12:06 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 18 Jan 2020 12:06 AM IST
विज्ञापन
Shopping Complex instead of Hospital
मुजफ्फरनगर। नगर पालिका की लीज पर ली गई जमीन पर शॉपिंग कांप्लेक्स बनाने का मामला एक बार फिर चर्चाओं में है। पालिका सभासद ने शासन को शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने पूर्व में तैनात रहे डीएम के ध्वस्तीकरण के आदेश का पालन कराने के साथ ही पालिका को हुई राजस्व हानि की वसूली की मांग की है।
विज्ञापन

नगर पालिका के वार्ड 23 के सभासद प्रवीण कुमार मित्तल ने मुख्यमंत्री कार्यालय को की शिकायत में कहा है कि भगत सिंह रोड स्थित नगर पालिका की संपत्ति को गरीब नागरिकों के उपचार के लिए अस्पताल चलाने के लिए एक ट्रस्ट को वर्षों पहले लीज पर दिया गया था। आरोप है कि पालिका प्रशासन से सांठ-गांठ करके ट्रस्ट के संचालकों ने यहां पर शॉपिंग कांप्लेक्स बना दिया। यहां बनाई गईं करीब 50 दुकानें मोटी रकम लेकर पगड़ी लेकर किराये पर दे दी गईं। इस भूमि की लीज भी कई साल पहले समाप्त हो चुकी है।
विज्ञापन

पूर्व में जिले में तैनात रहे तत्कालीन डीएम प्रभात कुमार ने इस संपत्ति को तोड़ऩे के आदेश भी जारी किए थे लेकिन उनके स्थानांतरण के बाद यह मामला ठंडे बस्ते में डाल दिया गया। सभासद का आरोप है कि शॉपिंग कांप्लेक्स के दुकानदार जो किराया देते हैं वह भी ट्रस्ट को जाता है। इससे नगर पालिका को करोड़ों रुपये की राजस्व की हानि हो रही है। उन्होंने इस मामले में संलिप्त अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई करने के साथ ही पालिका को हुई राजस्व हानि की वसूली करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed