{"_id":"616e5868e3c451214d38cbe6","slug":"shopkeeper-shot-dead-in-muzaffarnagar-in-mutual-enmity","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: मुजफ्फरनगर में दुकानदार की गोली मारकर हत्या, आपसी रंजिश में वारदात को दिया अंजाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: मुजफ्फरनगर में दुकानदार की गोली मारकर हत्या, आपसी रंजिश में वारदात को दिया अंजाम
Tue, 19 Oct 2021 11:02 AM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला नेटवर्क, मुजफ्फरनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला नेटवर्क, मुजफ्फरनगर
Published by: Dimple Sirohi
Updated Tue, 19 Oct 2021 11:02 AM IST
सार
बुढाना क्षेत्र के गांव फुगाना में पुरानी रंजिश के चलते गांव के ही एक ग्रामीण युवक ने दुकानदार परविंदर की गोली मारकर हत्या कर दी। हत्या को अंजाम देकर आरोपी फरार हो गया। परिजनों ने आरोपी के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी है।
विज्ञापन
मौके पर मौजूद लोग व जांच करती पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में मंगलवार सुबह बुढ़ाना थानाक्षेत्र में दुकानदार की हत्या से इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी ली। पुलिस जांच पड़ताल में सामने आया कि आपसी रंजिश में वारदात को अंजाम दिया गया है। वहीं हत्या को अंजाम देकर आरोपी फरार हो गया। परिजनों की तहरीर पर आरोपी आदित्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। वहीं परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
आपसी रंजिश आई सामने
जानकारी के अनुसार बुढाना क्षेत्र के गांव फुगाना में पुरानी रंजिश के चलते गांव के ही एक ग्रामीण युवक आदित्य ने दुकानदार परविंदर की गोली मारकर हत्या कर दी। घटना से गांव में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही फुगाना पुलिस मौके पर पहुंच गई।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें : बड़ी उपलब्धता: रणजी के आकाश पर चमकेगी मेरठ की भूमि, अमर उजाला से खास बातचीत में बताए सफलता के राज
विज्ञापन
बताया गया कि फुगाना निवासी परविंदर मलिक गांव में परचून की दुकान करता था। मंगलवार सुबह वह दुकान पर था। इसी दौरान गांव के युवक आदित्य उर्फ भूरा ने उसे गोली मार दी।
गोली लगते ही परविंदर जमीन पर गिर पड़ा, आनन-फानन में परिजन मौके पर पहुंचे लेकिन तब तक परविंदर की मौत हो चुकी थी। वहीं घटना के बाद भारी संख्या में आस पास के लोग भी मौके पर पहुंच गए।
सूचना पर पुलिस घटनास्थल पहुंची और जांच पड़ताल की। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना से परिवार में कोहराम मचा हुआ है, परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है।