फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Shobi is making the daughters of the village self-sufficient

गांव की बेटियों को आत्मनिर्भर बना रही शोबी

Thu, 14 Oct 2021 12:21 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 14 Oct 2021 12:21 AM IST
विज्ञापन
Shobi is making the daughters of the village self-sufficient
संभलहेड़ा निवासी शोबी सिद्दीकी। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
गांव की बेटियों को आत्मनिर्भर बना रही शोबी
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। गांव संभलहेडा की शोबी सिद्दीकी, वो नाम जो ग्रामीण महिलाओं के लिए एक मिसाल हैं, पांच साल में वह 2200 बेटियों को आत्म निर्भर बना चुकी हैं। उन्होंने पहले स्वयं प्रशिक्षण लिया और अब वह कंप्यूटर, सिलाई, कढाई, मेहंदी लगाने का निशुल्क प्रशिक्षण ग्रामीण बेटियो को दे रही है।

अंतरराष्ट्रीय ग्रामीण महिला दिवस की सार्थकता को सही मायनों में शोबी ने साबित किया है। शाहपुर की बेटी शोबी सिद्दीकी बीएफए से स्नातक है और उनकी शादी जानसठ के गांव संभलहेडा में हुई है। 2017 में उसने गांव में ही बेटियों को आत्मनिर्भर बनाने का बीडा उठाया। इस कार्य में उसकी ससुराल के लोगों ने भी सहयोग किया। इस समय उनके पास 65 लड़कियां सिलाई सीख रही हैं। 35 लड़कियां कढाई और 18 लड़की कंप्यूटर का प्रशिक्षण ले रही है। प्रशिक्षण लेने वाली किसी भी लड़की से कोई फीस नहीं ली जाती है। सोशल वेलफेयर सोसाइटी की अध्यक्षा शोबी सिद्दीकी का कहना है कि जो लड़की ससुराल में परेशान की जाती है, उन्हें इंसाफ दिलाने में कानूनी मदद भी वह करती है। गांव के गरीब लोगों को सरकार से मिलने वाली मदद दिलाने में सहायता करती है। वह कहती हैं कि किसी भी महिला के लिए रोजगार सबसे महत्वपूर्ण है। आत्मनिर्भर महिला का शोषण नहीं हो सकता। मेरा उद्देश्य महिलाओं को रोजगार देकर पैरो पर खड़े करना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed