फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Shivani's great welcome on success in NEET PG

नीट पीजी में सफलता पर शिवानी का शानदार स्वागत

Tue, 04 Feb 2020 12:39 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 04 Feb 2020 12:39 AM IST
विज्ञापन
Shivani's great welcome on success in NEET PG
नीट पीजी में सफलता पर शिवानी का शानदार स्वागत
विज्ञापन

छपार। एक दुकानदार की बेटी शिवानी ने एमबीबीएस के बाद नीट पीजी परीक्षा में आठ हजार वां स्थान पाया। गांव में पहुंचने पर उसका ढोल-नगाड़ों से स्वागत किया गया।

खामपुर में भोपाल सिंह का छोटा सा मकान है। वह अपनी वृद्ध मां राममूर्ति, पत्नी सुनीता व दो पुत्र व दो पुत्रियों के रहते हैं। रोहाना मिल बाजार में जूते-चप्पल की छोटी सी दुकान चलाते हैं। उनकी पुत्री शिवानी ने कड़ी मेहनत कर 2013 में परीक्षा पास करके एमबीबीएस में महामाया मेडिकल कालेज अकबरपुर जनपद अयोध्या में प्रवेश लिया। डा. शिवानी ने बताया कि एमबीबीएस के बाद मुजफ्फरनगर के कोचिंग सेंटर में कोचिंग की। अब उसने नीट पीजी पास कर देश में आठ हजारवां स्थान प्राप्त किया। घर पर सूचना मिलते ही परिजनों में खुशी की लहर दौड़ गई। रविवार को गांव पहुंचने पर ग्रामीणों व परिजनों ने उसका ढोल नगाड़ों से स्वागत किया और मिठाई बांटी। भोपाल सिंह की बड़ी बेटी प्रीति गोंडा जिले में शिक्षिका हैं। छोटा भाई ललित भी अकबरपुर से एमबीबीएस कर रहा है और दूसरा भाई गौरव भी नीट की तैयारी कर रहा है। स्वागत समारोह में संदीप कुमार, अतर सिंह, प्रधान आमिर, देशराज, रवि कश्यप, श्रीकांत, सुखबीर, संजय व सुशील आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed