फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Shiva devotees will be served in 188 camps in the district

Muzaffarnagar News: जिले में 188 शिविरों में होगी शिवभक्तों की सेवा

Sun, 02 Jul 2023 01:42 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 02 Jul 2023 01:42 AM IST
विज्ञापन
Shiva devotees will be served in 188 camps in the district
शहर से  कांवड लेकर गुजरते कांवडियां।
मुजफ्फरनगर। कांवड़ यात्रा के दौरान शिवभक्तों की सेवा के लिए जनपद में 188 शिविर लगेंगे। इन शिविरों में भोजना, नाश्ता, चिकित्सा की सुविधा नि:शुल्क मिलेगी। मुजफ्फरनगर शहर में 31 बड़े कांवड़ शिविर लगेंगे।
विज्ञापन

जिले में कांवड़ यात्रा के दौरान शिवभक्तों की श्रद्धा भाव से सेवा होती है। कांवड़ शिविरों में नि:शुल्क भोजन, नाश्ता, चिकित्सा की जाती है। जनपद में कुल 188 कांवड़ शिविर लगते हैं। इनमें नगर क्षेत्र में 32 कांवड़ शिविर लगते हैं। तहसील सदर क्षेत्र में रुडकी रोड, शामली रोड आदि पर 51 शिविर लगते हैं। तहसील खतौली क्षेत्र में 51 शिविर लगते हैं। तहसील जानसठ में 37, तहसील बुढाना में 17 शिविर लगाए जाते हैं। इस बार सभी कांवड़ शिविरों में बिजली का कनेक्शन अनिवार्य किया गया है। सभी शिविरों में प्लास्टिक बैन रहेगी।
विज्ञापन

---------
प्लास्टिक मुक्त होंगे कांवड़ शिविर
कांवड़ यात्रा के दौरान इस बार सभी कांवड़ शिविरों में प्लास्टिक बैन रहेगी। जिला प्रशासन प्लास्टिक बैन को लेकर पूरी तरह सक्रिय है।
---------------------
बिजली का लेना होगा कनेक्शन
कांवड़ शिविर में इस बार बिजली की कनेक्शन अनिवार्य है। अस्थाई कनेक्शन विद्युत निगम जारी करेगा। दो किलोवाट के 672 रुपये प्रतिदिन देने होंगे।
---------
343 ट्रांसफार्मर बेरिकेड किए
विद्युत निगम ने कांवड़ यात्रा को लेकर बेरिकेडिंग एवं इंसुलेशन कार्य किया है। 343 ट्रांसफार्मर बेरिकेड, 1730 विद्युत पोल एनकैप्सुलेशन किए गए है। कांवड़ मार्ग पर 12 एसडीओ, 23 कार्यकारी अभियंता, 212 लाईनमैन तैनात किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

----------
जेनरेटर से दी जाएगी बिजली
बरला, सिसौना मुख्य मार्ग पर जेनरेटर से बिजली दी जाएगी। इसी के साथ बागोवाली से मदनी चौक तक, बुढ़ाना तिराहे से लालूखेड़ी तक, मंगलोर से सलावा झाल तक जेनरेटर से ही बिजली दी जाएगी।

--------
23 स्थानों पर रहेंगे कंट्रोल रूम
कांवड़ यात्रा के दौरान शिव चौक पर मुख्य कंट्रोल रूम और 22 स्थानों पर सब कंट्रोल रूम बनाए गए हैं। पांच स्थानों पर खोया-पाया केंद्र बनाए गए हैं। इनमें शिवचौक, मदनी चौक, अहिल्याबाई चौक, सुजडू चौक, वहलना चौक शामिल हैं।
------

शहर से  कांवड लेकर गुजरते कांवडियां।

शहर से  कांवड लेकर गुजरते कांवडियां।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed