{"_id":"613268f98ebc3eb7cf49459a","slug":"shiv-sena-came-out-in-support-of-mahapanchayat-muzaffarnagar-news-mrt554649138","type":"story","status":"publish","title_hn":"महापंचायत के समर्थन में उतरी शिव सेना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महापंचायत के समर्थन में उतरी शिव सेना
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुजफ्फरनगर। शिव सेना के जिला प्रमुख बिट्टू सिखेड़ा ने कहा कि संयुक्त किसान मोर्चा की महापंचायत में शिव सेना कार्यकर्ता शामिल होंगे। किसानों के ठहरने का इंतजाम किया जाएगा। किसान परेशान है।
शहर में रुड़की रोड स्थित होटल में पत्रकारों से बातचीत में बिट्टू सिखेड़ा ने कहा कि देश में विभिन्न जगहों से आने वाले किसानों को पूरा समर्थन किया जाएगा। किसानों को शहर में कोई परेशानी नहीं होने दी जाएगी। जिले के लोगों को महापंचायत में सहयोग करना चाहिए। जिले के लिए यह गौरव का क्षण है कि यहां किसान मोर्चा की ऐतिहासिक पंचायत हो रही है।
संगठन किसानों के सहयोग के लिए तत्पर है। सरकार किसानों की समस्याओं का निदान करने में नाकाम रही है। विधानसभा चुनाव में किसान सरकार को सबक सिखाने का काम करेंगे। मौके पर डॉ. जल सिंह वर्मा, राजीव गर्ग, विनय बिंदल, विशाल डहारिया, संदीप ठाकुर, नवीन कश्यप, राजकुमार डहारिया, सुरेंद्र मित्तल, सूरज सेठी, कपिल कश्यप, अमित कश्यप मौजूद रहे।