फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Shaurya Chaudhary was elected Mr. Fresher, Vanpriya Miss Fresher

शौर्य चौधरी मिस्टर फ्रेशर, वंशप्रिया मिस फ्रेशर चुने गए

Mon, 08 Feb 2021 11:38 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 08 Feb 2021 11:38 PM IST
विज्ञापन
Shaurya Chaudhary was elected Mr. Fresher, Vanpriya Miss Fresher
शौर्य चौधरी मिस्टर फ्रेशर, वंशप्रिया मिस फ्रेशर चुने गए
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। एसडी कॉलेज ऑफ़ लॉ में नए सत्र का शुभारंभ हुआ। यहां छात्र-छात्राओं ने रंगारंग और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से मन मोहा। शौर्य चौधरी मिस्टर फ्रेशर, वंशप्रिया मिस फ्रेशर चुने गए।

कॉलेज के अध्यनरत छात्र-छात्राओं ने बीए एलएलबी के छात्र-छात्राओं का स्वागत धूमधाम से किया। कार्यक्रम का शुभारंभ कॉलेज सचिव विनोद कुमार संगल, निदेशक मंजू मल्होत्रा तथा कॉलेज प्राचार्या डॉ. रेणु गर्ग ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर और छात्रा संस्कृति ने सरस्वती वंदना से किया। चेयरमैन अशोक सरीन ने कॉलेज में अनुशासन पर बल दिया। संचालन संयुक्त रूप से अनु, ध्रुव, गौरव, दीक्षा, तथा इल्मा ने किया। छात्र-छात्राओं ने अपना परिचय देते हुए अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। माया, अलीना, अलीशा ने सामूहिक नृत्य, वंशप्रिया, अंजली, शीबा, नेहा वर्मा एवं जीशान ने एकल नृत्य किया। मिस्टर फ्रेशर शोर्य चौधरी व मिस फ्रेशर वंशप्रिया तथा मिस्टर चार्म शाकिब व मिस चार्म अंजली चुनी गई। निर्णायक मंडल में कॉलेज स्टाफ से प्रीति चौहान, पूनम शर्मा, बीता गर्ग और अनीता सिंह रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed