फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Sharden School won the football championship

Muzaffarnagar News: शारदेन स्कूल ने जीती फुटबॉल चैंपियनशिप

Tue, 06 Jun 2023 01:11 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर Updated Tue, 06 Jun 2023 01:11 AM IST
विज्ञापन
Sharden School won the football championship
पुरबालियान में आयोजित फुटबॉल चैंपियन ट्रॉफी में विजेता खिलाडी तथा अध्यापक गण
मुजफ्फरनगर, मंसूरपुर। गांव पुरबालियान में आयोजित अंडर 14 फुटबाल चैंपियनशिप में शारदेन स्कूल मुजफ्फरनगर की टीम ने फुटबॉल क्लब देवबंद को फाइनल में हराकर खिताब जीत लिया। देवबंद के नीशू को बेस्ट प्लेयर चुना गया।
विज्ञापन

वनस्थली इंटरनेशनल स्कूल पुरबालियान में चैंपियनशिप का शुभारंभ स्कूल डायरेक्टर विपिन राणा, सुधीर बालियान, प्रबंधक संजीव बालियान और प्रधानाचार्य नीतू सिंह ने मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया। चैंपियनशिप में देवबंद, रोहाना, मुजफ्फरनगर, भोपा तथा पुरबालियान की फुटबॉल टीमों ने प्रतिभाग किया। शारदेन स्कूल की टीम ने भोपा क्लब और फुटबॉल क्लब देवबंद की टीम ने वनस्थली इंटरनेशनल स्कूल पुरबालियान की टीम को हराकर फाइनल में प्रवेश किया।
विज्ञापन

फाइनल मुकाबले में शारदेन ने देवबंद की टीम को 2-1 से हराकर ट्रॉफी जीती। फुटबॉल क्लब देवबंद के खिलाड़ी नीशू को चैंपियनशिप का बेस्ट प्लेयर और पुरबालियान के खिलाड़ी विशेष को बेस्ट डिफेंडर घोषित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed