फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Sharda's nature depiction captivated everyone

शारदा के प्रकृति चित्रण ने मुग्ध किया

Fri, 17 Jun 2022 11:21 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 17 Jun 2022 11:21 PM IST
विज्ञापन
Sharda's nature depiction captivated everyone
मुजफ्फरनगर। मालवीय इंटर कॉलेज के परिसर में मेरठ से पहुंचीं डॉ. शारदा कुमार ने कलाकारों को प्रकृति चित्रण के माध्यम से प्रदूषित वातावरण को साफ स्वच्छ बनाने का संदेश दिया।
विज्ञापन

कलांगन के शिविर में शारदा ने भारतीय समाज में हरियाली तीज के महत्व को दर्शाया। शिविर में साहिल हसन की चित्रित आसमान में उड़ती पतंगें तथा सावन की दस्तक मन भावन प्रतीत हुई। धर्मेंद्र ने मोर एवं पशु पक्षियों की थ्रीडी आकार बनाकर कलाकारों में नए उत्साह का संचार किया। कुछ प्रतिभागी योगासन से संबंधित चित्र भी बनाते देखे गए। मानसी नामदेव के द्वारा रेजिन माध्यम में बनाई चट्टानें तथा उनसे टकराती जल तरंगों का चित्रण अत्यंत स्वाभाविक रहा।
विज्ञापन

शिविर के व्यवस्थापक डॉ. राजबल सैनी ने बताया कि शनिवार को एसडी कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट के फाइन आर्ट के विभागाध्यक्ष अमित कुमार डेमोसट्रेशन देंगे। मौके पर डॉ. अनिल सैनी, धर्मेंद्र कुमार, प्रीति प्रजापति, मानसी नामदेव, प्रिया सैनी, अनमोल सोनी, देव दयाल आदि का सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed