फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Shalini's father said, will go to court against police

शालिनी के पिता बोले, पुलिस के खिलाफ कोर्ट में जाएंगे

Thu, 16 Jan 2020 12:18 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 16 Jan 2020 12:18 AM IST
विज्ञापन
Shalini's father said, will go to court against police
शालिनी के पिता बोले, पुलिस के खिलाफ कोर्ट में जाएंगे
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। बरेली में पुलिस महिला आरक्षी की भर्ती में शामिल होने गई बचन सिंह कालोनी निवासी शालिनी के दौड़ के अंतिम चक्कर में गिर कर घायल होने पर उसके परिजन काफी आहत हैं। उसके पिता मुकेश कुमार ने बताया कि बेटी ने रेस पूरी कर ली थी, जिसे किसी ने गिराया है, उसे अन्य युवतियां कुचलते हुई चली गईं। बेटी को यहां सही उपचार भी नहीं मिला है, वो बरेली पुलिस के खिलाफ कोर्ट में जाएंगे।

मूल रूप से चरथावल निवासी और वर्तमान में बचन सिंह कालोनी में रह रहे मुकेश कुमार जिले के बेहड़ा सादात स्थित स्वामी ओमानंद इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य हैं। उनकी बेटी शालिनी यहां डायट में बीटीसी कर रही है। शालिनी ने यूपी पुलिस में महिला आरक्षी पद के लिए भी फार्म भरा था, जिसका फिजिकल बुधवार को बरेली के आठवीं वाहनी पीएसी के मैदान में था। दौड़ के दौरान शालिनी अचानक गिरकर बेहोश हो गई। उसके पिता मुकेश और मां निशा भी उसके साथ थे, जो मैदान के बाहर थे। तभी उन्हें पुलिस ने बताया कि शालिनी घायल हो गई है। पिता मुकेश ने बताया कि बेटी ने 11.35 मिनट में छह चक्कर लगा कर दौड़ पूरी कर ली थी। अंतिम समय में किसी ने उसे गिराया और उसके ऊपर से कई युवतियां दौड़तीं हुई गुजर गईं, जिससे वह घायल हुई है। यहां पर उपचार भी नहीं मिला। बरेली पुलिस के खिलाफ वो कोर्ट में जाएंगे। शालिनी उनकी छोटी बेटी है। बेटा चेन्नई में आईआईटी कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed