{"_id":"648f147159893ef8420fce96","slug":"shalimar-four-and-utkal-reached-seven-hours-late-muzaffarnagar-news-c-29-1-smrt1037-2003-2023-06-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar News: शालीमार चार और उत्कल पहुंचीं सात घंटे लेट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar News: शालीमार चार और उत्कल पहुंचीं सात घंटे लेट
विज्ञापन
नौचंदी एक्सप्रेस नौ बजे के बजाए साढ़े दस बजे पहुंची, यात्री रहे परेशान
संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर। रविवार को कई ट्रेन अपने निर्धारित समय से देरी से चली। इस कारण यात्री परेशान रहे। जिन लोगों ने ट्रेन में सीट का आरक्षण कराया था, वे ज्यादा परेशान रहे। काफी यात्री अन्य वाहनों से अपनी मंजिल के लिए रवाना हो गए।
जम्मू से बाड़मेर राजस्थान जाने वाली शालीमार एक्सप्रेस ट्रेन चार घंटे देरी से पहुंची। प्रयागराज से सहारनपुर जाने वाली नौचंदी एक्सप्रेस नौ बजे के बजाए साढ़े दस बजे पहुंची। ओडिशा के पुरी शहर से ऋषिकेश जाने वाली उत्कल एक्सप्रेस ट्रेन सात घंटे विलंब से पहुंची।
ब्रह्मपुरी निवासी संजय त्यागी ने बताया कि उन्हें शाम के समय उत्कल एक्सप्रेस ट्रेन से हरिद्वार जाना था। सात घंटे विलंब से ट्रेन चलने के कारण उन्हें अपना कार्यक्रम रद्द करना पड़ा। व्यापारी नेता तरुण मित्तल ने बताया कि उन्हें सुबह शालीमार एक्सप्रेस ट्रेन में दिल्ली जाना था। चार घंटे ट्रेन विलंब से चलने के कारण उन्हें अपने वाहन से जाना पड़ा।