फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Shahnawaz Rana's property worth 5 crore 39 lakhs will be confiscated

Muzaffarnagar News: शाहनवाज राना की पांच करोड़ 39 लाख की संपत्ति कुर्क होगी

Fri, 29 Aug 2025 02:26 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 29 Aug 2025 02:26 AM IST
विज्ञापन
Shahnawaz Rana's property worth 5 crore 39 lakhs will be confiscated
मुजफ्फरनगर। नौ माह बाद जमानत पर जेल से छूटे पूर्व विधायक शाहनवाज राना की मुसीबत फिर बढ़ने वाली है। उनकी 5 करोड़ 39 लाख की संपत्ति कुर्क करने की तैयारी चल रही है।
विज्ञापन

राना स्टील पर जीएसटी छापे के दौरान टीम पर हमले के मामले में पूर्व विधायक शाहनवाज राना को गिरफ्तार किया गया था। इसके कुछ दिन बाद ही उनके खिलाफ फर्जी दस्तावेजों से जीएसटी चोरी करने का मुकदमा दर्ज किया गया। तीसरा मुकदमा जेल में अवैध रूप से मोबाइल का प्रयोग करने व जेलर को धमकाने का दर्ज हुआ। इसके बाद पूर्व विधायक को चित्रकूट जेल में स्थानांतरित कर दिया गया। इसी दौरान गैंगस्टर एक्ट में मुकदमा दर्ज किया था।
विज्ञापन

पुलिस ने संपत्ति कुर्क करने के लिए डीएम को रिपोर्ट भेजी है। इस संपत्ति में एक आवासीय प्लाट के अलावा सात कृषि भूमि है। जिसकी कीमत लगभग पांच करोड़ 39 लाख रुपये है। एसपी सिटी सत्य नारायण प्रजापत ने डीएम से अनुमति मिलने के बाद कार्रवाई की जाएगी। यह कार्रवाई गैंगस्टर एक्ट के तहत की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed