फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Shaheed-e Azam Bhagat Singh's Birth Anniversary Celebrated

शहीद-ए आजम भगत सिंह की जयंती मनाई

Tue, 29 Sep 2020 12:15 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 29 Sep 2020 12:15 AM IST
विज्ञापन
Shaheed-e Azam Bhagat Singh's Birth Anniversary Celebrated
शुकतीर्थ में कारगिल शहीद स्मारक पर शहीद भगत सिंह जयंती पर पुष्पाजंलि अर्पित करते पूर्व सैनिक व स? - फोटो : KHATAULI
शहीद-ए आजम भगत सिंह की जयंती मनाई
विज्ञापन

मोरना। कारगिल शहीद स्मारक शुकतीर्थ में शहीद-ए आजम भगत सिंह की 144वीं जयंती पर आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि समाजसेवी नवीन त्यागी ने कहा कि मैं प्रणाम करता हूं उन भारतीय वीरांगनाओं को, जिन्होंने शहीद भगत सिंह जैसे देश की आजादी पर प्राण न्योछावर करने वाले पुत्र को जन्म दिया। यह देश उन सभी माताओं का सदैव ऋणी रहेगा।

पूर्व सैनिक संस्था मुजफ्फरनगर के तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम में कैप्टन सुरेश त्यागी ने कहा कि देश की सीमा की रक्षा हमारे नौजवानों के हाथों में होती है। हमारा कर्तव्य बनता है कि देश जवानों के परिवारों की जीवनयापन से जुड़ी सुरक्षा व्यवस्था में हमारी भागीदारी होनी चाहिए। मंडल अध्यक्ष राजेंद्र राठी ने कहा कि देश को आजाद कराने के लिए भगत सिंह, राजगुरु व सुखदेव ने हंसते हंसते देश को आजादी दिलाने के लिए फांसी पर झूल गए। इस मौके पर समाजसेवी नवीन त्यागी को कारगिल शहीद स्मारक का संरक्षक मनोनीत किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता स्वामी अशोकानंद राय महाराज और संचालन जिलाध्यक्ष अशोक कुमार ने किया। इस दौरान हरिप्रकाश, मांगेराम, योगेंद्र, हरपाल सिंह, जयप्रकाश त्यागी, डॉक्टर धर्मपाल, शीतल, प्राची, साक्षी आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन

-
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed