फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Shadow fog in the morning, drizzle in the evening

सुबह छाया घना कोहरा, शाम को बूंदाबांदी

Tue, 14 Jan 2020 12:18 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 14 Jan 2020 12:18 AM IST
विज्ञापन
Shadow fog in the morning, drizzle in the evening
सोमवार सुबह कोहरे में लाईट जालाकर जाते वाहन सवार। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
सुबह छाया घना कोहरा, शाम को बूंदाबांदी
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। सोमवार को सुबह छाए घने कोहरे से जनजीवन बुरी तरह प्रभावित रहा। दोपहर में भी कोहरे की चादर आसमान में छाई रही। शाम करीब चार बजे से तेज हवा शुरू हुई और उसके बाद बूंदाबांदी शुरू हो गई। हालांकि बौछार ज्यादा देर तक नहीं हुई, लेकिन मौसम में ठंड का असर और ज्यादा बढ़ गया।
कई दिनों से जबर्दस्त कोहरा छा रहा है। सोमवार को भी सुबह कोहरे के कारण थोड़ी दूर का भी नजर नहीं आ रहा था। विजिविलिटी कम होने के कारण वाहन चालकों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। कोहरे की चादर दोपहर में भी कम नहीं हुई। शाम को तेज एवं ठंडी हवा चलने से मौसम बेहद सर्द हो गया। कुछ ही देर में बूंदाबांदी शुरू हो गई। हालांकि बूंदाबांदी ज्यादा देर तक नहीं हुई, लेकिन ठंड काफी बढ़ गई। जिले का अधिकतम तापमान 16.2 डिग्री तथा न्यूनतम 7.0 डिग्री रिकार्ड किया गया, जबकि आर्द्रता 100 प्रतिशत रही। मौसम में नमी बढ़ने से तेज बारिश की संभावना जताई जा रही है।
विज्ञापन

बदलते मौसम में बीमारियों का बढ़ा खतरा
मौसम का रंग आए दिन बदल रहा है। कभी दोपहर में तेज धूप निकल जाती है तो किसी दिन तेज हवा या फिर घना कोहरा छा जाता है। मौसम का बदल रहा मिजाज स्वास्थ्य पर भारी पड़ सकता है। ऐसे मौसम में जरा सी लापरवाही बीमार कर सकता है। फिजिशियन डा. लोकेश चंद गुप्ता बताते हैं कि इन दिनों सबसे ज्यादा नुकसानदायक बारिश में भीगना होता है। भीगते ही बीमार पड़ने की पूरी संभावना रहती है। बारिश में भीगने से बचें। घना कोहरा हृदय एवं श्वांस रोगियों की दिक्कत बढ़ा सकता है। इसलिए कोहरे में खुले में निकलने से बचें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed