{"_id":"c6f8f3054856fb4770d1903e5c0ef03e","slug":"severe-punishment-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"इंसानियत के दुश्मनों को कड़ी सजा मिले ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इंसानियत के दुश्मनों को कड़ी सजा मिले
ब्यूरो/ अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
Updated Sat, 03 Oct 2015 12:11 AM IST
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। रामपुर तिराहा कांड की 21वीं बरसी पर शहीदों को याद किया गया। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री हरीश रावत ने शहीद स्मारक पर पुष्प अर्पित कर उत्तराखंड राज्य आंदोलन के शहीदों को श्रद्धांजलि दी।
उन्होंने कहा कि इंसानियत के दुश्मनों को कड़ी सजा मिलनी चाहिए, ताकि मानवता और सभ्यता फिर से कलंकित न हो और न ही रामपुर तिराहा जैसा कोई कांड हो।
रामपुर तिराहे पर स्थित शहीद स्मारक स्थल पर आयोजित श्रद्धांजलि सभा में सीएम हरीश रावत ने कहा कि 21 साल पहले यहां जो हुआ उसकी किसी ने कल्पना नहीं की थी। जिन पर हमारी सुरक्षा का जिम्मा था, उन्हीं ने ऐसा कृत्य किया कि मानवता भी कलंकित हो गई।
उस दिन इंसानियत और सभ्यता को भी कलंकित किया गया। ऐसा करने वाले लोगों को दंड मिलना चाहिए। जिनका भी इस कांड में और इसके पीछे हाथ है, उन्हें कड़ी सजा मिले। इसके लिए उत्तराखंड सरकार की ओर से पूरी पैरवी की जा रही है। कोर्ट में उत्तराखंड सरकार की ओर से महाधिवक्ता पैरवी कर रहे हैं।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि उन्हें यूपी सरकार से भी उम्मीद है कि वह हमारे जख्मों पर मरहम लगाने का काम करेगी। बहुत से मसले हैं, जो फंसे थे। यूपी के सीएम सही हैं। कुछ मामलात को सुलझाने में हम कामयाब हो रहे हैं।
इससे पूर्व सीएम हरीश रावत हेलीकॉप्टर से अमृत इंटर कॉलेज रोहना में उतरे। वहां से कार द्वारा रामपुर तिराहे पर पहुंचकर शहीद स्मारक पर पुष्पांजलि दी। इसके बाद बापू और शास्त्री के चित्रों पर पुष्प अर्पित कर उनका नमन किया।
भूमि दान करने वाले पंडित महावीर शर्मा, उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष किशोर उपाध्याय ने भी विचार व्यक्त किए। संचालन हेमंत बिष्ट ने किया। पूर्व सांसद सईदुज्जमा, कांग्रेस जिलाध्यक्ष नानू मियां, संतोष शर्मा, बीना भट्ट, राकेश पंवार, सुधीर शांडिल्य, सुरेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।
आंदोलनकारियों को पेंशन दी जाएगी
उत्तराखंड के सीएम ने कहा कि उत्तराखंड पृथक राज्य निर्माण आंदोलन में शामिल होने वालों को विशेष पेंशन दी जाएगी, इसके लिए चिह्नित करने का कार्य चल रहा है। उसके पूरा होते ही यह पेंशन जारी कर दी जाएगी।
शहीदों के नाम पर होगा नामकरण
सीएम हरीश रावत ने कहा कि अपने प्राणों की आहुति देने वाले शहीदों के नाम पर उत्तराखंड के मुख्य स्थलों और भवनों का नामकरण किया जाएगा। उत्तराखंड की जनता रामपुर और मुजफ्फरनगर के नागरिकों के आभारी है।
सजा दिलाए बिना चैन नही ं: धीरेंद्र
उत्तराखंड के दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री धीरेंद्र प्रताप ने भी शहीद स्मारक पर पुष्प अर्पित कर शहीदों को नमन किया। उन्होंने कहा कि जब तक रामपुर तिराहा कांड के दोषियों को सजा नहीं मिलती, वह चैन से नहीं बैठेंगे।
उन्होंने बताया कि मामला सीबीआई कोर्ट में विचाराधीन है और 21 अक्तूबर की तारीख लगी है, जिसमें जल्द गवाही होनी हैं। जेपी पांडे, डॉ अमर सिंह, धर्मपाल भारती, मीरा रतूड़ी, चंद्रावती गौड़ ने भी श्रद्धांजलि दी।