{"_id":"5fd515e78ebc3e3ba24da990","slug":"seven-year-old-girl-gang-raped-muzaffarnagar-news-mrt515320492","type":"story","status":"publish","title_hn":"सात साल की बच्ची के साथ सामूहिक दुष्कर्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सात साल की बच्ची के साथ सामूहिक दुष्कर्म
विज्ञापन
पुलिस ने दुष्कर्म के आरोपी किए गिरफ्तार।
- फोटो : MUZAFFARNAGAR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सात साल की बच्ची के साथ सामूहिक दुष्कर्म
बुढ़ाना (मुजफ्फरनगर)। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में शुक्रवार शाम बच्ची के साथ दो युवकों ने सामूहिक दुष्कर्म किया। बच्ची के चीखने पर आरोपी उसे लहूलुहान हालत में छोड़कर फरार हो गए। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गढ़ी सखावतपुर स्टैंड से गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों को जेल भेज दिया गया है। वहीं, बच्ची को जिला अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है।
बुढ़ाना कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी सात साल की बच्ची शुक्रवार शाम घर के बाहर गली में खेल रही थी। गांव के ही दो युवक बच्ची को बहाने से अपने परिवार के ही एक मकान की छत पर ले गए, जहां आरोपियों ने बच्ची के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। पीड़ित बच्ची शोर मचाने के बाद अचेत हो गई, जिसे लहूलुहान हालत में वहीं छोड़कर आरोपी फरार हो गए। बच्ची की चीख सुनकर परिजन और ग्रामीण घटनास्थल पर पहुंचे। बच्ची के गंभीर हालत में मिलने पर पुलिस को सूचना दी गई। घटना की जानकारी मिलने पर इंस्पेक्टर एमएस गिल टीम के साथ मौके पर पहुंचे और बच्ची को सीएचसी में भर्ती कराया। हालत गंभीर होने पर उसे जिला अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है। रात में ही पीड़ित परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने दोनों आरोपियों अकरम और आसिफ के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उनकी तलाश में दबिश दी, लेकिन वे हत्थे नहीं चढ़े। इस पर उनकी गिरफ्तारी के लिए टीम गठित की गई, जिसके बाद दोनों आरोपियों को मेरठ-करनाल हाईवे पर गढ़ी सखावतपुर स्टैंड के पास से गिरफ़्तार कर लिया गया। इंस्पेक्टर एमएस गिल ने बताया कि दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया गया है।
इन्होंने कहा .......
सीओ बुढ़ाना गिरिजाशंकर त्रिपाठी ने बताया कि दो युवकों ने सात साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म किया था। रिपोर्ट दर्ज कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। वहीं, बच्ची को जिला अस्पताल में उपचार चल रहा है।
विज्ञापन
-