{"_id":"61d0a35c06e444779c2fc093","slug":"seven-villages-of-three-districts-will-be-benefited-by-road-construction-muzaffarnagar-news-mrt571686529","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क निर्माण से तीन जिलों के सात गांव होंगे लाभान्वित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क निर्माण से तीन जिलों के सात गांव होंगे लाभान्वित
विज्ञापन
अलीपुरा-बलवाखेड़ी एवं मोहन अंबेहटा का खस्ताहाल सड़क
- फोटो : MUZAFFARNAGAR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सड़क निर्माण से तीन जिलों के सात गांव होंगे लाभान्वित
मुजफ्फरनगर, चरथावल। क्षेत्र के अलीपुरा और सहारनपुर के अंबेहटा मोहन तक सड़क निर्माण को मंजूरी से तीन जिलों के सात गांव लाभान्वित होंगे। तीन जनवरी को इस सड़क का शिलान्यास केंद्रीय पशु पालन राज्य मंत्री डा. संजीव बालियान करेंगे। शासन से 129.93 लाख रूपये का बजट निर्माण के लिए मंजूर किया है।
चरथावल विकास खंड क्षेत्र के करीब पांच दशक से अलीपुरा से अंबेहटा मोहन तक दो किलोमीटर तक का टुकड़े पर लगा खड़ंजा जर्जर और खस्ताहाल है। इस मार्ग से दुपहिया वाहन बमुश्किल निकल पाते है। क्षेत्रीय विधायक एवं प्रदेश के राज्य मंत्री रहे विजय कश्यप ने इस सड़क को बनवाने के लिए शासन में प्रस्ताव दिया था। कोरोना से उनके निधन के बाद यह प्रस्ताव खटाई में पड़ गया। उनकी पत्नी पिछड़ा वर्ग आयोग की सदस्या सपना कश्यप ने सड़क निर्माण के लिए प्रयास किए और सड़क बनाने को हरी झंडी मिल गई। त्वरित आर्थिक विकास योजना के तहत इस सड़क के लिए 1.29 करोड़ के बजट में पहली किस्त 15 लाख अवमुक्त हो गई है। विभाग द्वारा टेंडर प्रक्रिया पूरी करने के बाद तीन जनवरी को निर्माण शुरू होगा।
सात गांवों के लोगों को सीधा फायदा
पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्य सपना कश्यप ने बताया पति के सपने को पूरा कराने के लिए शासन से प्रयास किए। मंजूरी मिल गई है। मुजफ्फरनगर के शामली मुजफ्फरनगर और सहारनपुर के सात गांवों के लोगों के लिए आवागमन सुलभ होगा।
विज्ञापन
अरसे से खस्ताहाल सड़क के दिन बहुरेंगे
अलीपुरा निवासी भाजपा नेता एवं पूर्व प्रधान मच्छंदर सिंह पुंडीर कहते है इस सड़क निर्माण के लिए कई बार अधिकारियों को अवगत कराया। लेकिन भाजपा शासन में इस सड़क के दिन बहुरने के दिन आ गए है।
सहारनपुर जाने की राह होगी आसान
बलवाखेड़ी निवासी समाज सेविका संतोष पुंडीर कहती है गांव से सीधे शामली के जलालाबाद का रास्ता कम हो जाएगा। इसके अलावा शामली के नांगल, इस्माइलपुर, मुजफ़्फरनगर के बलवाखेड़ी, अलीपुरा और सहारनपुर के अंबेहटा मोहन से होते हुए जड़ौदा पांडा से होकर बडग़ांव देवबंद और सहारनपुर पहुंचने में आसान राह हो जाएगी।
दशकों से सड़क निर्माण की आस
बलवाखेड़ी के प्रगतिशील किसान सुनिल सिंह कहते है करीब पांच दशक से इस सड़क को पूरी करने की मांग पूरी होने जा रही है। इस सड़क से शामली के नगला- जलालाबाद और इस्माइलपुर जाने में हजारों ग्रामीणों को फायदा होगा, सफर कम होगा।