फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Seven sued for getting the denomination done with fake documents

फर्जी दस्तावेजों के आधार पर बैनामा करने के मामले में सात लोगों पर मुकदमा दर्ज

Sun, 03 Jul 2022 10:39 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 03 Jul 2022 10:39 PM IST
विज्ञापन
Seven sued for getting the denomination done with fake documents
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

खतौली। मकान का फर्जी दस्तावेजों के आधार पर बैनामा कराने के मामले में दो महिलाओं व एक अधिवक्ता सहित फर्जीवाड़े में शामिल सात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ है।
मोहल्ला काजियान निवासी आसिफ सिद्दीकी ने एसएसपी से शिकायत की थी। जिसमें बताया था कि उसके मकान का फर्जी दस्तावेजों के आधार पर फरहत निवासी मोहल्ला काजियान व मशकूर आलम निवासी गांव खेड़ी कुरेश ने इरफान पुत्र मोहम्मद दीन निवासी मोहल्ला काजियान को धोखाधड़ी से बैनामा कर दिया। फर्जी बैनामे के आधार पर इरफान अब मकान पर कब्जा करने को लेकर धमकी दे रहा है।
विज्ञापन

एसएसपी के आदेश पर कोतवाली पुलिस ने इस मामले में मशकूर व फरहत के अलावा बैनामा अपने पक्ष में कराने वाले इरफान, बैनामा में गवाही देने वाले फैजान निवासी खेड़ी कुरेश, राशिद निवासी मोहल्ला बालकराम खतौली, शाइस्ता सिद्दीकी निवासी लालकुर्ती मेरठ व बैनामा में लगाए गए फर्जी दस्तावेजों की तस्दीक करने वाले तहसील खतौली के अधिवक्ता रवि कुमार के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed