फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Seven Points of Highway Killed for Travelers

हाईवे के सात प्वाइंट्स मुसाफिरों के लिए जानलेवा

Wed, 07 Oct 2020 12:33 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 07 Oct 2020 12:33 AM IST
विज्ञापन
Seven Points of Highway Killed for Travelers
सिखेडा में ऐक्सीडेंट के बाद खड़ा ट्रक। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
हाईवे के सात प्वाइंट्स मुसाफिरों के लिए जानलेवा
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। दिल्ली-दून हाईवे पर सात प्वाइंट्स मुसाफिरों के जानलेवा बने हुए हैं, जहां विगत कुछ सालों में बड़े हादसे हुए, जिनमें बड़ी संख्या में लोगों ने अपनी जान गंवाई है। खतौली के भंगेला से शुरू होकर पुरकाजी के उत्तराखंड बॉर्डर तक इन प्वाइंट्स पर असंख्य हादसे हो चुके हैं। केंद्रीय राज्यमंत्री डॉ संजीव बालियान की पहल पर एनएचएआई ने इनमें से चार प्वाइंट्स पर अंडरपास व पुल का निर्माण शुरू कराया है, जो जल्द ही पूरे होकर यातायात के लिए खोल दिए जाएंगे। बावजूद इसके अभी भी जनपद में तीन जानलेवा प्वाइंट्स खुले हुए हैं, जो लगातार हादसों को न्योता दे रहे हैं। वहीं, एनएचएआई की जांच में दिल्ली-दून हाईवे पर तीन अन्य प्वाइंट्स भी सामने आए हैं, जहां सर्वाधिक हादसे हो रहे हैं। इनमें से दो मुजफ्फरनगर और एक मेरठ में स्थित है, जहां एनएचएआई जल्द ही अंडरपास या पुल का निर्माण कराने की योजना तैयार कर रहा है।
जनपद में इन सात प्वाइंट्स पर हुए सर्वाधिक हादसे
- खतौली का भंगेला तिराहा
- खतौली में ही भैंसी कट
- मंसूरपुर में नावला कट
- संधावली फ्लाईओवर
- पचेंडा बाईपास
- रामपुर तिराहा
- छपार में जयभारत इंटर कॉलेज मोड़
इन प्वाइंट्स पर शुरू हुआ निर्माण कार्य
भंगेला तिराहा और भैंसी कट पर फ्लाईओवर का निर्माण
नावला कट परअंडरपास का निर्माण
- संधावली फ्लाईओवर पर वन साइड पुल का निर्माण पूरा हो चुका है। यहां पुल के नीचे बनी मस्जिद पुल निर्माण में रोड़ा बनी थी, जिसे केंद्रीय राज्यमंत्री की पहल पर वहां से शिफ्ट कर दिया गया था, जिसके बाद पुल निर्माण की राह प्रशस्त हो सकी।
विज्ञापन

ये प्वाइंट्स अभी भी बने हुए हैं जानलेवा
- पचेंडा बाईपास
- रामपुर तिराहा
- छपार का जयभारत इंटर कॉलेज मोड़
ये नए प्वाइंट्स एनएचएआई ने किए चिह्नित
- मेरठ बाईपास स्थित दोयमपुरा कट
वहलना स्थित गुप्ता रिसॉर्टस कट
- पुरकाजी बाईपास
एनएचएआई के जीएम डीके चतुर्वेदी का कहना है कि हादसे रोकने के लिए विभाग पूरी तरह गंभीर है। भंगेला तिराहा, भैंसी कट पर जहां फ्लाईओवर का निर्माण किया जा रहा है, वहीं नावला कट पर अंडरपास निर्माणाधीन है। संधावली फ्लाईओवर का काम पूरा कर लिया गया है। जांच में जो नए प्वाइंट्स सामने आए हैं, उन पर भी अंडरपास या फ्लाईओवर की योजना तैयार की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed