{"_id":"614240848ebc3e79ab620646","slug":"seven-family-members-deteriorated-after-eating-chicken-muzaffarnagar-news-mrt5563982128","type":"story","status":"publish","title_hn":"चिकन खाने से सात परिजनों की हालत बिगड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चिकन खाने से सात परिजनों की हालत बिगड़ी
विज्ञापन
मीनाक्षी चौक पर होटल से खानू के सैम्पल लेते खादय विभाग के अधिकारी।
- फोटो : MUZAFFARNAGAR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चिकन खाने से सात परिजनों की हालत बिगड़ी
मुजफ्फरनगर। शहर में मेरठ रोड स्थित होटल से खरीद कर चिकन खाने से एक परिवार के सात परिजनों की हालत बिगड़ गई, जिन्हें प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया है। एडीएम को होटल के खिलाफ शिकायत करते हुए जांच की मांग की गई। खाद्य विभाग की टीम ने होटल से भोजन के नमूने लिए हैं, जिन्हें जांच के लिए भेजा जाएगा।
शहर के अम्बा विहार निवासी हसन अब्बास ने एडीएम प्रशासन अमित सिंह को शिकायती पत्र दिया। बताया कि मॉडल टाउन निवासी उसके भतीजे नादिर अब्बास उर्फ सोजी ने 13 सितंबर की शाम मीनाक्षी चौक पर स्थित नॉन वेज रेस्टोरेंट फूड एंड मूड से चिकन ब्रास्ट और चार चिकन शोरमा खरीदे थे। यह खाना वह घर लेकर गया और पूरे परिवार ने मिलकर खाया था। खाना खाने के बाद सबकी हालत खराब हो गई। नादिर अब्बास के दो छोटे बच्चे अली अब्बास, आलीमा जैदी, उसकी पत्नी सिराज फातिमा, तेना कौसर पत्नी नवाजिश अब्बास, जैनब पुत्री नवाजिश, कैसर जहां पत्नी आबिद अब्बास और सोजी की भी हालत गंभीर हो गई। हालत बिगड़ने पर सभी परिजनों केे प्राईवेट हॉस्पिटल में भर्ती कराया। डॉक्टरों ने फूड प्वायजनिंग का मामला बताया है। हसन अब्बास ने होटल मालिक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराकर कानूनी और विभागीय कार्रवाई कराने की मांग की है। सिटी मजिस्ट्रेट अभिषेक सिंह के निर्देश पर खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन के डीओ डा. चमनलाल ने को होटल पर टीम भेजकर खाने के नमूने लिए है, जिन्हें जांच के लिए लैब भेजा जाएगा।

नर्सिगहोम में ईलाज कराते चिकन खाने से बीमार हुए परिवार के सदस्य ।- फोटो : MUZAFFARNAGAR