{"_id":"6240b0becb76dd05df68e031","slug":"seven-day-camp-ends-with-cultural-program-muzaffarnagar-news-mrt5820958168","type":"story","status":"publish","title_hn":"सात दिवसीय शिविर का सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ समापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सात दिवसीय शिविर का सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ समापन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मोरना। तीर्थ नगरी शुकतीर्थ स्थित अग्रवाल धर्मशाला में चल रहे महर्षि शुकदेव स्वामी कल्याण देव डिग्री कालेज मोरना की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के सात दिवसीय शिविर का रविवार को सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ समापन हो गया।
शुभारंभ मुख्य अतिथि भोकरहेडी नगर पंचायत के पूर्व चेयरमैन मदन पाल सिंह ने मां सरस्वती व स्वामी विवेकानंद के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया। छात्रा नरगिश व दानिस्ता ने स्वागत गान प्रस्तुत किया। छात्रा आंचल व फौजिया ने ‘राधा नाचेगी’ गाने पर नृत्य और अंजलि शर्मा ने ‘ए मेरे प्यारे वतन’ गीत प्रस्तुत किया। अंशिका व मानसी चौहान ने राष्ट्रीय एकता पर विचार रखे। कार्यक्रम अधिकारी मीनू चौधरी ने शिविर की आख्या प्रस्तुत की। मुख्य अतिथि ने ग्रुप लीडर अनीता, अंशिका, अनितेश, आंचल, पायल तथा विशेष कार्य के लिए तुलसी, तनु, कंचन, मानसी, नरगिश, दानिस्ता, निशु, शिवानी, प्रीति, दीपिका को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। शिविर में नरेंद्र बालियान, चंद्रमोहन स्वरुप भटनागर, प्राची भडाना, छवि, नीता, नरेश कुमार, पूनम, आशुतोष अग्रवाल आदि मौजूद रहे। संचालन छात्रा पायल शर्मा ने किया।