फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Seven accused including mother and wife of infamous Vicky Tyagi acquitted in Sanjay Tyagi murder case in Muzaffarnagar

Muzaffarnagar News: संजय त्यागी हत्याकांड में कुख्यात विक्की त्यागी की मां व पत्नी दोषमुक्त, साक्ष्यों के अभाव में आया ये फैसला

Fri, 24 Jun 2022 10:28 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला ब्यूरो, मुजफ्फरनगर
अमर उजाला ब्यूरो, मुजफ्फरनगर Published by: आकाश दुबे Updated Fri, 24 Jun 2022 10:28 PM IST
सार

करीब 11 साल पहले बहेड़ी गांव के पीठ बाजार में संजय त्यागी की दिनदहाड़े हत्या कर दी गई थी। जिसमें  पुलिस ने जांच के बाद 10 आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की। जिसमें विक्रांत उर्फ विक्की त्यागी, सुप्रभा त्यागी, मीनू त्यागी, सुशील शुक्ला आदि के नाम थे। अदालत ने इस मामले में साक्ष्यों के अभाव में सात आरोपियों को दोषमुक्त कर दिया।

विज्ञापन
Seven accused including mother and wife of infamous Vicky Tyagi acquitted in Sanjay Tyagi murder case in Muzaffarnagar
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

मुजफ्फरनगर में बहेड़ी गांव के संजय त्यागी हत्याकांड में कुख्यात विक्की त्यागी की मां सुप्रभा त्यागी, आंबेडकर जेल में बंद पत्नी मीनू त्यागी समेत सात आरोपियों को दोषमुक्त कर दिया गया है। अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश कोर्ट संख्या छह के न्यायाधीश गोपाल उपाध्याय ने मामले की सुनवाई की। साक्ष्यों के अभाव में सात आरोपियों को दोषमुक्त कर दिया गया।

विज्ञापन


करीब 11 साल पहले बहेड़ी गांव के पीठ बाजार में संजय त्यागी की दिनदहाड़े हत्या कर दी गई थी। बचाव पक्ष के अधिवक्ता नकली त्यागी और सौरभ शर्मा एडवोकेट ने बताया कि मृतक पक्ष ने अज्ञात में मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस ने जांच के बाद 10 आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की। विक्रांत उर्फ विक्की त्यागी, सुप्रभा त्यागी, मीनू त्यागी, सुशील शुक्ला, साजिद, छोटा मुन्नू, विक्रम, दीपेंद्र और आशीष शुक्ला के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की थी। प्रकरण की सुनवाई अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश कोर्ट संख्या छह के न्यायाधीश गोपाल उपाध्याय ने की। मामले में विक्की त्यागी समेत तीन आरेापियों की मुकदमे के ट्रायल के दौरान मौत हो चुकी है। 
विज्ञापन


वीडियो कांफ्रेंसिंग से पेश हुई मीनू त्यागी
फैसले के दौरान मीनू त्यागी की पेशी वीडियो कांफ्रेंसिंग से कराई गई। मीनू आंबेडकर जेल में बंद है। पिछले दिनों ही मीनू की जान को खतरा बताया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed