{"_id":"61bcd5eebeb81168010c245e","slug":"send-175-post-cards-to-the-prime-minister-muzaffarnagar-news-mrt569535946","type":"story","status":"publish","title_hn":"175 पोस्ट कार्ड लिखकर प्रधानमंत्री के नाम भेजे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
175 पोस्ट कार्ड लिखकर प्रधानमंत्री के नाम भेजे
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
175 पोस्ट कार्ड लिखकर प्रधानमंत्री के नाम भेजे
मुजफ्फरनगर/खतौली। सनातन धर्म इंटर कॉलेज में 75वीं आजादी का अमृत महोत्सव कार्यक्रम के अंतर्गत पोस्ट कार्ड लेखन अभियान चलाया गया। विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने बढ़ चढ़कर प्रतिभाग किया। लगभग 175 पोस्ट कार्ड लिखकर प्रधानमंत्री के नाम भेजे। े
प्रधानाचार्य सोहन पाल ने कहा कि भारतीय संस्कृति अनेकता में एकता का भाव समेटे हुए है। छात्र-छात्राओं और अध्यापकों द्वारा स्वतंत्रता संग्राम के गुमनाम नायक विषय पर पोस्ट कार्ड लेखन व कला का आयोजन किया गया। देश के प्रधानमंत्री के नाम से प्रेषित पोस्ट कार्डों पर छात्रों ने अपने विचार व्यक्त किए। मौके पर संयोजक अनिल कुमार शर्मा, डॉ. राजबल सैनी, डॉ. रश्मि, अरविंद कुमार, अशोक सैनी, अनिल त्यागी रहे। उधर, खतौली के जवाहरलाल नेहरू स्मृति इंटर कॉलेज रवापुरी सठेड़ी में पोस्टकार्ड लेखन प्रतियोगिता आयोजित की गई। जिसमें कक्षा-6 से 8 तक जूनियर वर्ग तथा कक्षा 9 से 12 तक सीनियर वर्ग लगभग 300 छात्र-छात्राओं ने इसमें प्रतिभाग किया। कार्यक्रम के प्रभारी डॉ. चंद्रमोहन शर्मा व प्रधानाचार्य डॉ त्रिवेंद्र सिंह ने छात्र-छात्राओं का उत्साहवर्धन किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में मनुराधा, आनंद, दिवाकर का विशेष सहयोग रहा।