{"_id":"5706b9564f1c1b2728c813ae","slug":"self-immolation-attempt","type":"story","status":"publish","title_hn":"दंपति ने किया आत्मदाह का प्रयास ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दंपति ने किया आत्मदाह का प्रयास
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
Updated Fri, 08 Apr 2016 01:17 AM IST
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर कलक्ट्रेट में आत्मदाह करने पहुंचा दंपति।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बुढ़ाना निवासी दंपति पुलिस से परेशान होकर गुरुवार शाम डीएम ऑफिस पर आत्मदाह करने पहुंचा। आत्मदाह की सूूूचना पर पुलिस में हड़कंप मच गया। सूचना पर अधिकारियों ने महिला पुलिस को दोनों की सुरक्षा के लिए मौके पर भेजा। दंपति शाम तक डीएम ऑफिस के बाहर ही बैठा था।
विज्ञापन
बुढ़ाना निवासी महिला रीता चौधरी और उसके पति प्रीतपाल सिंह की कस्बे में दूसरे पक्ष से रार चल रही है। रीता चौधरी का कहना है कि पुलिस उनके मामले में बिलकुल नहीं सुनती है। दूसरे पक्ष का सहयोग करने का आरोप पुलिस पर लगाया। विरोधियों से जान को खतरा बना हुआ है। घर से बाहर निकलने पर दूसरे पक्ष के लोग उन पर पथराव करते हैं।
विज्ञापन
इस बात से परेशान होकर दंपति ने गुरुवार शाम डीएम ऑफिस पहुंचकर आत्मदाह का प्रयास किया। सूचना पर महिला थाने की दरोगा निधि चौधरी ने दोनों को समझाया। शाम तक दोनों डीएम ऑफिस पर ही बैठे रहे।
विज्ञापन