फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Selection of five players of UP in volleyball

वॉलीबाल में यूपी के पांच खिलाड़ियों का चयन

Fri, 12 Aug 2022 12:06 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 12 Aug 2022 12:06 AM IST
विज्ञापन
Selection of five players of UP in volleyball
बॉलीबाल की अंडर-19 एशियन चैंपियनशिप के लिए चयनित टीम इंडिया। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
वॉलीबाल में यूपी के पांच खिलाड़ियों का चयन
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। खेल के मैदान पर एक बार फिर उत्तर प्रदेश के खिलाड़ियों ने खुद को साबित किया है। वॉलीबाल की अंडर-18 एशियन चैंपियनशिप के लिए चयनित 12 खिलाड़ियों में प्रदेश के पांच खिलाड़ी शामिल हैं। इनमें मुजफ्फरनगर के आर्यन बालियान, सहारनपुर के आदित्य राणा और बिजनौर लवी चौधरी का चयन हुआ है। मऊ के दो खिलाड़ियों ने भी टीम इंडिया में स्थान बनाया है।
कोरोना संक्रमण के कारण दो साल से स्थगित चली आ रही एशियन चैंपियनशिप इस बार ईरान में 15 से 22 अगस्त तक होगी। टीम इंडिया के चयन के लिए देशभर से 20 खिलाड़ियों का चयन कर भुवनेश्वर में कैंप लगाया गया था। जिसके बाद टीम इंडिया की घोषणा कर दी गई है। सिसौली कस्बे के आर्यन बालियान, सहारनपुर के देवबंद के आदित्य राणा, बिजनौर के लवी चौधरी और मऊ के खुश सिंह एवं अतुल सिंह का चयन किया गया है। भारतीय टीम शुक्रवार को भुवनेश्वर से ही ईरान के लिए रवाना हो जाएगी।
विज्ञापन

एशियन चैंपियनशिप में भारत
टीम इंडिया ने साल 2003 में एशियन चैंपियनशिप जीती थी। साल 1997 से शुरू हुई प्रतियोगिता में भारत ने पहली बार 1999 में टीम भेजी थी। अब तक भारतीय टीम ने चार बार पदक जीते हैं। इनमें एक स्वर्ण, एक रजत और दो बार कांस्य मिला है। ईरान अब तक सात बार चैंपियन बन चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

गुजरात में खेलकर बन गया सितारा
शाश्वत पब्लिक स्कूल सिसौली से पढ़ाई करने वाले आर्यन ने कस्बे में ही खेलना शुरू किया। खेल निखरा तो कई प्रतियोगिताएं भी जीतीं। होनहार का चयन गांधीनगर स्थित स्पोर्ट्स अॅथारिटी ऑफ गुजरात के सेंटर के लिए हो गया। पब्लिक इंटरनेशनल स्कूल मानसा में आर्यन की प्रतिभा निखरकर सामने आई। यहीं वह कक्षा नौ की पढ़ाई हॉस्टल में रहकर कर रहा था। आर्यन की माता अनीता देवी ने बेटे की कामयाबी पर खुशी जताई। उन्होंने कहा कि पूरी उम्मीद थी कि एक दिन बेटा अपने अच्छे खेल से नाम रोशन करेगा।

बालियान ने खिलाड़ी को मुश्किल समय से उबारा
केंद्रीय राज्यमंत्री डॉ. संजीव बालियान ने मुश्किल समय में खिलाड़ी का साथ दिया। भुवनेश्वर कैंप के दौरान खिलाड़ियों को ईरान जाने के लिए पासपोर्ट तैयार रखने के लिए कहा गया था। समय कम था और पासपोर्ट के बिना चयन के बावजूद विदेश जाना मुश्किल था। ऐसे में केंद्रीय राज्यमंत्री डॉ. संजीव बालियान के सामने मामला पहुंचा, उन्होंने तय समय में पासपोर्ट बनवाकर आर्यन का रास्ता आसान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed