फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Seeing the question paper of chemistry, the candidates are dazed

केमिस्ट्री का पेपर देख परीक्षार्थी चकराए

Tue, 25 Feb 2020 12:03 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 25 Feb 2020 12:03 AM IST
विज्ञापन
Seeing the question paper of chemistry, the candidates are dazed
गुरू नानक गर्ल्स इंटर कॉलेज से बोर्ड की परीक्षा देकर बाहर आती छात्राएं - फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। यूपी बोर्ड परीक्षाओं में सोमवार को 12वीं के परीक्षार्थियों ने अर्थशास्त्र, वाणिज्य भूगोल और नागरिक शास्त्र विषय की परीक्षा दी। केमिस्ट्री और अर्थशास्त्र की परीक्षा में परीक्षार्थी उलझ गए। 10वीं के विद्यार्थियों ने संगीत वादन और उर्दू, पंजाबी, कश्मीरी, तेलगू विषय की परीक्षा दी।
विज्ञापन

सोमवार को सुबह की पाली में दसवीं की उर्दू, पंजाबी, कश्मीरी, तेलगू विषय की परीक्षा रही, जिसके लिए जनपद में 1159 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। 1090 ने परीक्षा दी, जबकि 69 गैरहाजिर रहे। 12वीं की उर्दू, पंजाबी, कन्नड़ विषय की परीक्षा रही, जिनके लिए जनपद में 666 परीक्षार्थी पंजीकृत थे, जिनके सापेक्ष 631 ने परीक्षा दी, जबकि 35 अनुपस्थित रहे। दोपहर की पाली में 10वीं की संगीत वादन विषय की परीक्षा हुई, जिसमें पंजीकृत 62 के सापेक्ष 60 परीक्षार्थी उपस्थित हुए, जबकि दो गैरहाजिर रहे। 12वीं के विद्यार्थियों ने अर्थशास्त्र, वाणिज्य भूगोल और नागरिक शास्त्र और रसायन विज्ञान विषयों की भी परीक्षा हुई। पंजीकृत 22010 के सापेक्ष 20990 ने परीक्षा दी, जबकि 1020 छात्र गैरहाजिर रहे। रसायन विज्ञान और अर्थशास्त्र विषय की परीक्षाओं के कुछ प्रश्न उलझाऊ रहे। एसएएम इंटर कॉलेज में परीक्षा दे रहे अनुज कुमार और पंकज वर्मा ने रसायन विज्ञान विषय के प्रश्न पत्र को मुश्किल बताया। मयंक और विजय कुमार का भी यही कहना था। परीक्षा के सफल आयोजन के लिए अधिकारियों की गाड़ियां दौड़ती नजर आईं। डीआईओएस डॉक्टर अरुण कुमार दूबे ने परीक्षा के सफल आयोजन की बात कही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed