{"_id":"5bd4b72dbdec22693257b7a8","slug":"seeing-the-moon-opened-the-vows-opened-by-suhagin","type":"story","status":"publish","title_hn":"चांद देख सुहागिनों ने खोला व्रत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चांद देख सुहागिनों ने खोला व्रत
मुजफ्फरनगर/अमर उजाला/ब्यूरो
Updated Sun, 28 Oct 2018 12:36 AM IST
विज्ञापन
cultural
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुजफ्फरनगर। करवा चौथ का त्योहार परंपरागत तरीके से मनाया गया। महिलाओं ने पति की लंबी आयु के लिए दिनभर व्रत रखा और रात को चंद्रमा के दर्शन के बाद पारायण किया। सजने-संवरने के लिए दिन भर ब्यूटी पार्लरों पर महिलाओं की भीड़ लगी रही। महिलाएं कई दिनों ने करवा चौथ की तैयारियों में लगी हुईं थी। बाजार गुलजार थे और ब्यूटी पार्लरों पर पहले से बुकिंग करा दी गई थी।
शनिवार को त्योहार को लेकर महिलाओं में खासा उत्साह दिखाई दिया। उन्होंने पति की लंबी आयु के लिए व्रत रखा। दिन में सुहागिनों ने सामूहिक रूप से कथा सुनी। सास-ससुर, जेठ-जेठानी के बायना निकाल कर उनका आशीर्वाद लिया। बदले में उन्होंने उपहार भेंट किए। नगर में गांधी कालोनी, नई मंडी, भोपा रोड, वकील रोड, मीना बाजार, चौड़ी गली, भगत सिंह रोड, झांसी रानी चौक आदि स्थानों पर काफी भीड़ रही।
रात्रि में चंद्रोदय होने पर चंद्र दर्शन के लिए सुहागिनें छतों पर पहुंच गई। उन्होंने करवा में जल भरकर चंद्रमा को अर्घ्य दिया। भगवान शिव, मां पर्वती, कार्तिकेय और गणेश जी की पूजा कर पति की लंबी आयु के लिए कामना की। उन्होंने व्रत का पारायण किया।
विज्ञापन
उधर, चरथावल में पति की लंबी आयु की कामना करने के लिए महिलाओं ने करवा चौथ का व्रत रखा। महिलाओं ने आकर्षक मेहंदी लगाई। दोपहर के बाद व्रतधारी महिलाओं ने सामूहिक करवा चौथ की कथा सुनी। कस्बे के मोहल्ला महाब्रहमणान, बाजार खुर्द, बाजार कलां, कानूनगोयान आदि में
विवाहिताओं ने सामूहिक रूप से कहानी सुनी और बायना निकालकर अग्रज महिलाओं को दिया। कस्बे के महाब्रहमणान मोहल्ले में आयोजित कार्यक्रम में सोलह श्रृंगार से सजी महिलाओं मिथलेश, ऋतु और रेणू मंजू वर्मा, नीतू, राशि सिंघल, मीनू, ने जमकर डांस किया। गांव कुटेसरा, दहचंद, न्यामू, बिरालसी, दूधली में सुहागिन महिलाओं ने कहानी सुनी। वहीं, खतौली में करवाचौथ महिलाओं ने परंपरागत ढंग से श्रद्धा और विश्वास के साथ मनाया। मोहल्ला सैनीनगर, बिद्दीवाड़ा, जैननगर, आवास विकास कालोनी, पंजाबी कालोनी, नागर कालोनी, दयालपुरम कालोनी आदि मोहल्लों में सामूहिक पूजा और कथा श्रवण के कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस दिन सुहागिनों ने घरों में भी विशेष पूजा अर्चना की।