फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Seeds planted in Ganpati idols, will grow into plants after immersion

Muzaffarnagar News: गणपति की मूर्तियों में लगाया बीज, विसर्जन के बाद बनेंगे पौधे

Wed, 27 Aug 2025 01:56 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 27 Aug 2025 01:56 AM IST
विज्ञापन
Seeds planted in Ganpati idols, will grow into plants after immersion
मुजफ्फरनगर। शहर के बाजारों में गणपति महोत्सव की धूम है। घर और मंदिरों में गौरी पुत्र गणेश का आगमन धूमधाम के साथ होगा। बाजारों में मिट्टी की गणपति प्रतिमाओं की मांग ज्यादा रही। मिट्टी से बनी और कम रंगों से सजी हुई गणपति बप्पा की मूर्तियों को मुंबई के बाजारों से मंगाया गया है। इनमें बीज लगाया गया है। विसर्जन के बाद यह पौधा बन जाएगा।
विज्ञापन

कई दिनों से रंग-बिरंगी मूर्तियों और सजावटी सामान की दुकानें सजी हुई। इको-फ्रेंडली मूर्तियों के साथ इस बार मिट्टी की मूर्तियों की मांग ज्यादा रही। मंदिरों में स्थापित करने के लिए 3 से 4 फीट की गणेश की मूर्तियों को पसंद किया गया। बड़ी मूर्तियों को प्लास्टर ऑफ पेरिस से तैयार किया गया है जबकि घरों में गणपति को विराजमान करने के लिए छोटे साइज की मिट्टी की प्रतिमाओं ज्यादा मांग रही। कुछ मूर्तियों पर पारंपरिक स्वरूप झलक रहा है तो कुछ आधुनिक अंदाज में तैयार की गई हैं। मूर्ति को लेने सराफा बाजार आई प्रभा सिंह ने बताया कि वह हर साल गणपति बप्पा को अपने घर पर स्थापित करने के लिए नई मूर्ति यहीं से लेती हैं। उन्होेंने गणपति बप्पा की सिंहासन पर विराजमान वाली छवि को पसंद किया।
विज्ञापन

दुकानदार अमित अरोड़ा ने बताया कि भगवान गणेश की मुंबई से आई मिट्टी की मूर्तियां ग्राहक ज्यादा पसंद कर रहे हैं। यह विशुद्ध रूप से मिट्टी से तैयार की गई हैं। इसके साथ ही इनमें बीज को लगाया गया, जिससे विसर्जन के बाद वह पौधे के रूप में विकसित होकर पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा दे सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन



सजावटी सामग्री की भी मांग
मूर्तियों के अलावा सजावट का सामान भी बाजार में खूब बिक रहा है। रंग-बिरंगी झालरें, लाइटें और कृत्रिम फूल की मांग है। इस बार सजावट के सामान की बिक्री में भी अच्छा इजाफा देखने को मिल रहा है। घरों में गणपति को विराजमान के लिए विशेष सजावट श्रद्धालु करते हैं। इसके लिए ताजे फूलों के साथ प्लास्टिक के फूलों की लड़ियां और तोरण को महिलाएं खरीद रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed