{"_id":"61abb04bcd2f244378214fe6","slug":"security-on-the-highway-theft-in-the-showroom-muzaffarnagar-news-mrt5676138118","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाईवे पर सुरक्षा रामभरोसे, शोरूम में चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाईवे पर सुरक्षा रामभरोसे, शोरूम में चोरी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुजफ्फरनगर। नई मंडी कोतवाली क्षेत्र में हाईवे पर सुरक्षा रामभरोसे है। हाईवे स्थित राधा गोविंद आटो मोबाइल के ताले लगभग पौने दो लाख के पार्टर्स चोरी कर लिए गए। चोर की करतूत सीसीटीवी में कैद है। अगस्त माह में भी कई कारों से लाखों के सामान की चोरी की गई थी। दोनों मामले पुलिस ने दर्ज तो कर लिए, लेकिन अभी तक चोरों का सुराग नहीं लग सका है।
दिल्ली-देहरादून हाईवे पर नई मंडी कोतवाली क्षेत्र में राधा गोविंद आटो मोबाइल शोरूम है। शोरूम मैनेजर अभिनव चौधरी ने बताया कि 28 नवंबर की रात में उनके यहां के स्टोर का ताला तोड़ कर वहां से तीन टच स्टीरियो, तीन स्पीकर के जोड़ा व 76 सेंसर पार्ट चोरी कर लिए। अगले दिन पता चला चलने पर पुलिस में मुकदमा दर्ज कर दिया था। इससे पहले 8 अगस्त को उनके यार्ड में खड़ी एक दर्जन कारों से सामान चोरी कर लिया था। यह मामला भी दर्ज कराया था। कुछ ही दिन में उनके यहां दो बार चोरी कर घटना की गई। उनके यहां लाखों का नुकसान हुआ है। अभी तक एक भी घटना में चोर पकड़े नहीं गए है। उन्होंने बताया कि शोरूम के स्टोर में चोरी की घटना करने वाले चोर की करतूत उनके सीसीटीवी में कैद है। चोर का चेहरा साफ दिखाई दे रहा है। हालांकि वह भी अपने स्तर से चोर को पकड़ने की कोशिश में जुटे है। उधर, पुलिस का कहना है कि कार्रवाई की जा रही है।