फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Sealed in pipe factory

पाइप फैक्टरी में सील लगाई

Wed, 25 Dec 2019 12:15 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 25 Dec 2019 12:15 AM IST
विज्ञापन
Sealed in pipe factory
पाइप फैक्टरी में सील लगाई
विज्ञापन

खतौली। पाइप बनाने वाली फैक्टरी में बिजली चोरी का 14 लाख रुपये के करीब बकाया होने की वजह से नायब तहसीलदार ने टीम के साथ सील लगा दी। फैक्टरी में सील लगाने को लेकर क्षेत्र में हड़कंप मच गया। गांव लाडपुर में पुष्पादेवी पत्नी जयभगवान की जानसठ रोड के पास ही पाइप बनाने की फैक्टरी स्थित है। नायब तहसीलदार अर्जुन चौहान ने बताया कि विद्युत निगम ने इस फैक्टरी में बिजली चोरी पकड़ी थी। विद्युत निगम ने बिजली चोरी करने के आरोप में करीब 14 लाख रुपये की रिकवरी काटकर तहसील को भेज दी थी। नायब तहसीलदार ने बताया कि नौ अगस्त को फैक्टरी मालिक को तहसील से रिकवरी जमा कराने के लिए नोटिस भी भेजा गया था। नोटिस भेजने के बावजूद रिकवरी का रुपया फैक्टरी मालिक की ओर से तहसील में जमा नहीं कराया गया था। मंगलवार को नायब तहसीलदार ने फैक्टरी में सील लगा दी। इस दौरान सील लगाने वालों में तहसील के अमीन चरण सिंह, आनंद सिंह व पुलिस बल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed