{"_id":"5e03b1b98ebc3e87df028bb9","slug":"seal-of-meenakshi-chowk-shops-opened-muzaffarnagar-news-mrt4605696100","type":"story","status":"publish","title_hn":"मीनाक्षी चौक की दुकानों की सील खोली गई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मीनाक्षी चौक की दुकानों की सील खोली गई
विज्ञापन
मीनाक्षी चौक की दुकानों की सील खोली गई
मुजफ्फरनगर। मीनाक्षी चौक की 67 दुकानों की सील खोलने की प्रक्रिया शुरू हो गई। इनमें से अधिकतम दुकानों को बुधवार को खोल दिया गया। सपा नेताओं के प्रतिनिधिमंडल के डीएम से मिलने के बाद यह कार्रवाई हुई।
सपा जिलाध्यक्ष प्रमोद त्यागी के नेतृत्व में पार्टी नेताओं का एक प्रतिनिधिमंडल डीएम सेल्वा कुमारी जे से मिला । इस प्रतिनिधिमंडल ने मीनाक्षी चौक पर दुकानों में लगी सील का मुद्दा उठाया। सपा नेताओं ने कहा कि शपथ पत्र लेकर दुकानें खुलवाई जा सकती है। यदि कोई उपद्रव में शामिल मिलता है, तो प्रशासन उस पर कार्रवाई करने के लिए आजाद है। डीएम ने सपा नेताओं से बात करने के बाद एडीएम प्रशासन को उन दुकानों की सील खुलवाने के निर्देश दिए, जिन दुकानदारों ने शपथ पत्र दिए हुए है। इसके बाद अधिकतम दुकानों की सील खोल दी गई। बुधवार की शाम काफी संख्या में दुकान खोली गई।