फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   SDO power suspended for negligence in works

कार्यों में लापरवाही पर एसडीओ विद्युत निलंबित

Fri, 31 Dec 2021 11:51 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 31 Dec 2021 11:51 PM IST
विज्ञापन
SDO power suspended for negligence in works
- कर्तव्यों एवं दायित्वों के निर्वहन में लापरवाही बरतने के आरोप में पश्चिमांचल विद्युत वितरण निगम के प्रबंधक निदेशक ने की कार्रवाई
विज्ञापन

- बजरंग दल नेता विकास त्यागी के शिकायती पत्र पर मुख्यमंत्री कार्यालय से लिया गया संज्ञान
संवाद न्यूज एजेंसी
देवबंद(सहारनपुर)। कर्तव्यों और दायित्वों के निर्वहन में लापरवाही व शिथिलता बरतने, उच्चाधिकारियों के आदेशों की अवहेलना करने एवं संबंधित कार्यों में सार्थक प्रयास न करने का दोषी पाए जाने पर देवबंद के उपखंड अधिकारी अमित कुमार त्यागी को जांच के बाद निलंबित कर दिया गया। यह कार्रवाई पश्चिमांचल विद्युत वितरण निगम के प्रबंध निदेशक अरविंद मल्लपा बंगारी ने किया।

निलंबन अवधि में एसडीओ अमित कुमार त्यागी कार्यालय प्रबंध निदेशक पश्चिमांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड मेरठ से संबद्ध रहेंगे। निलंबन अवधि में उन्हें नियमानुसार ग्राह्य जीवन भत्ता अनुमन्य होगा। एसडीओ अमित कुमार त्यागी को जीवन निर्वाह भत्ते का भुगतान तब तक नहीं किया जाएगा, जब तक वह इस आशय का प्रमाण पत्र प्रस्तुत नहीं करते कि वह अन्य किसी सेवायोजन, व्यापार वृत्ति या व्यवसाय में नहीं लगे हैं। बता दें कि बजरंग दल के प्रांत संयोजक विकास त्यागी ने एसडीओ अमित कुमार त्यागी के विरुद्ध मुख्यमंत्री को शिकायती पत्र भेजकर उन पर भारी अनियमितता व सेवा में लापरवाही बरतने का आरोप लगाया था। आरोप था कि एसडीओ अपना राजनीतिक प्रभाव का इस्तेमाल करते हुए एक ही स्थान पर पिछले कई वर्षों से जमे हुए हैं। विकास त्यागी ने एसडीओ पर ग्राम साखन कला के एक उपभोक्ता की पीडी किए जाने पर भी हेराफेरी कर विभाग को लाखों रुपये का चूना लगाए जाने का आरोप लगाया था। आरोप यह भी था कि एसडीओ अपने कार्यालय में विद्युत उपभोक्ताओं के साथ अभद्र व्यवहार करते हैं। सरकारी कार्य में रुचि न लिए जाने के आरोप में शिकायत पत्र में लगाए थे। जिनको जांच में सही पाए जाने पर प्रबंध निदेशक पश्चिमांचल विद्युत वितरण निगम अरविंद मल्लपा बंगारी ने जांच कराकर उनके खिलाफ निलंबन की कार्रवाई की है। इस संबंध में अधीक्षण अभियंता असलम हुसैन ने बताया कि उच्चाधिकारियों के आदेशों की अवहेलना करने तथा कार्य में लापरवाही बरतने आदि आरोपों की जांच सही पाए जाने पर प्रबंधक निदेशक कार्यालय से एसडीओ अमित कुमार त्यागी के निलंबन की कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed