{"_id":"5f206a908ebc3e639745b619","slug":"sdm-memo-submitted-to-procession-of-moharram-khatauli-news-mrt493539381","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोहर्रम का जुलूस निकालने को एसडीएम ज्ञापन सौंपा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मोहर्रम का जुलूस निकालने को एसडीएम ज्ञापन सौंपा
विज्ञापन
जानसठ तहसील में एसडीएम को ज्ञापन सौंपते शिया समुदाय के लोग।
- फोटो : KHATAULI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मोहर्रम का जुलूस निकालने को एसडीएम ज्ञापन सौंपा
जानसठ। मोहर्रम पर जुलूस निकालने को लेकर शिया समुदाय के लोगों ने दुआएं जेहरा वेलफेयर सोसाइटी की ओर से मुख्यमंत्री के नाम एसडीएम को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन सौंपते हुए शिया समुदाय के लोगों ने मोहर्रम का जुलूस निकालने की अनुमति मांगी है।
तहसील में मंगलवार को शिया समुदाय के लोग एसडीएम के पास पहुंचे। शिया समुदाय के लोगों ने मुख्यमंत्री के नाम एसडीएम अशोक कुमार को ज्ञापन देकर बताया कि संपूर्ण विश्व में पैगंबर मोहम्मद साहब के नवासे हजरत इमाम हुसैन की शहादत दिवस के अवसर पर शिया समुदाय के लोग मोहर्रम का पर्व मनाते हैं। इस वर्ष कोरोना वायरस की वजह से देश के विभिन्न शहरों में धार्मिक स्थल बंद चल रहे हैं और लोग सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कर रहे हैं। शिया समुदाय के लोगों ने ज्ञापन के माध्यम से प्रदेश सीएम से मोहर्रम का पर्व पर जुलूस निकालने की अनुमति मांगी है। ज्ञापन देने वालों में सोसाइटी के चेयरमैन शाह आलम, नवाब हसन, अली खान, अब्बास जैदी, अली हैदर, काशिफ रजा, अनवर एडवोकेट, शावेज जैदी आदि शिया समुदाय के लोग शामिल रहे।