फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   SDM inspected hotspot

एसडीएम ने हॉटस्पॉट जगहों का निरीक्षण किया

Thu, 16 Jul 2020 12:22 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 16 Jul 2020 12:22 AM IST
विज्ञापन
SDM inspected hotspot
मोरना में हॉटस्पॉट जगहों का निरीक्षण करते एसडीएम। - फोटो : KHATAULI
एसडीएम ने हॉटस्पॉट का निरीक्षण किया
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर, मोरना। मोरना में कोरोना पॉजिटिव मिलने पर एसडीएम जानसठ अशोक कुमार ने हॉट स्पॉट एरिया का निरीक्षण किया। उन्होंने आसपास की जगहों को सैनिटाइज किए जाने और रास्तों में बैरिकेडिंग कर जगहों को चिह्नित किए जाने के निर्देश दिए। उन्होंने चेताया कि बिना मास्क के व्यक्ति को दुकानदारों द्वारा सामान नहीं दिया जाए तथा ऐसे दुकानदारों को भी चिह्नित किया जाए। बिना मास्क लगाए ग्राहकों को सामान देने पर पांच सौ रुपये का जुर्माना वसूला जाएगा।

मोरना में एसडीएम अशोक कुमार, बीडीओ प्रभात श्रीवास्तव, मोरना स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी डॉक्टर अर्जुन सिंह आदि ने मोरना-जानसठ मार्ग, मोरना व भोपा मार्ग पर हॉट स्पॉट जगहों का निरीक्षण किया। ग्राम विकास अधिकारी उमेश कुमार, प्रधान पति शहजाद को गांव की गलियों, चौराहों, बस स्टैंड आदि जगहों को सैनिटाइज कराए जाने के निर्देश दिए। भोपा सीओ राजेश द्विवेदी ने गश्त करते हुए ग्रामीणों को अपने-अपने घरों में रहने, सोशल डिस्टेंसिंग बनाए रखने का आह्वान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed