फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   SDM caught three tractor-trolleys laden with illegal mining

एसडीएम ने अवैध खनन से लदी तीन ट्रैक्टर-ट्रालियां पकड़ीं

Tue, 01 Mar 2022 11:38 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 01 Mar 2022 11:38 PM IST
विज्ञापन
SDM caught three tractor-trolleys laden with illegal mining
देवबंद (सहारनपुर)। नगर में मिट्टी के अवैध खनन का कार्य धड़ल्ले से चल रहा है। मंगलवार को सूचना मिलने पर एसडीएम दीपक कुमार ने शिक्षक नगर और सांपला रोड पर छापा मारकर मिट्टी से लदी तीन ट्रैक्टर-ट्रालियों को कब्जे में लिया। प्रशासन द्वारा इन्हें सीज करने की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन

मकान बनाने के लिए प्लाट में मिट्टी भराई का कार्य अवैध रूप से किया जा रहा है। प्रशासन को लंबे समय से इसकी शिकायत मिल रही थी। मंगलवार को एसडीएम दीपक कुमार को सूचना मिली कि अवैध खनन में जुटे लोग मुख्य सड़क पर चलने की बजाए कॉलोनियों से होकर गुजरते हैं। सूचना पर एसडीएम ने शिक्षक नगर में छापा मारकर दो ट्रैक्टर-ट्रालियों को मौके पर ही पकड़ लिया। वहीं बाद में सांपला रोड से भी एक ट्रैक्टर-ट्राली कब्जे में ली गई। तीनों ट्रैक्टर -ट्रालियों को प्रशासन ने अपने कब्जे में लेकर सुरक्षित स्थान पर खड़ा करवा दिया। एसडीएम ने बताया कि इस संबंध में एडीएम को रिपोर्ट भेजी गई है। उच्चाधिकारियों का आदेश मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी, लेकिन किसी भी सूरत में अवैध खनन का कारोबार नहीं होने दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed