फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   SDM arrived to inspect the dilapidated building

जर्जर भवन का निरीक्षण करने पहुंचे एसडीएम

Sat, 12 Mar 2022 12:14 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 12 Mar 2022 12:14 AM IST
विज्ञापन
SDM arrived to inspect the dilapidated building
खतौली में स्थित स्कूल की जर्जर भवन का निरीक्षण करते हुए एसडीएम। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
मुजफ्फरनगर, खतौली। स्कूल की जर्जर भवन की मरम्मत कराए जाने की मांग डीएम से किए जाने के बाद एसडीएम ने मौके पर पहुंचकर मुआयना किया। भवन अधिक पुराना होने के साथ ही जर्जर अवस्था में भी है। इसलिए उसकी मरम्मत नहीं कराई जा सकती। जिस कारण एसडीएम ने स्कूल में ऑनलाइन पढ़ने वाले बच्चों को किसी दूसरे स्कूल में समायोजित करने के निर्देश एबीएसए को दिए हैं।
विज्ञापन

घंटाघर गली में स्थित भगवती देवी मंदिर जूनियर हाईस्कूल का भवन जर्जर हालत में है। कोरोना के बाद से बच्चों की पढ़ाई का कार्य ऑनलाइन किया जा रहा है। स्कूल के प्रबंधक सुबोध अग्रवाल ने भी अध्यापकों को बच्चों के दाखिले करने से मना कर दिया। पत्राचार में साफ लिखा है कि यदि बच्चे स्कूल में पढ़ाए जाते हैं और कोई हादसा हो जाता है, तो उसकी जिम्मेदारी अध्यापकों की होगी। जिस कारण स्कूल के हैडमास्टर रामअवतार ने अधिकारियों से पत्राचार शुरू कर दिया था।
विज्ञापन

डीएम को दिए प्रार्थना पत्र में स्कूल भवन की मरम्मत कराने का आश्वासन किया गया था। जिसके बाद एसडीएम खतौली जीत सिंह राय के साथ एबीएसए पंकज अग्रवाल मौके पर पहुंचे। उन्होंने भवन का निरीक्षण किया। हैडमास्टर ने जांच टीम को बताया कि यह स्कूल इस भवन में 1951 से चल रहा है। वह भी इस स्कूल में 1998 से कार्यरत है। एसडीएम जीत सिंह राय ने स्कूल के दस्तावेजों की जांच की।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसडीएम जीत सिंह राय ने बताया कि उन्होंने इन बच्चों को दूसरे स्कूल में समायोजन कराने के निर्देश एबीएसए को दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed