फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Scooter rider died in an accident

हादसे में स्कूटर सवार की मौत

Mon, 25 May 2020 11:36 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 25 May 2020 11:36 PM IST
विज्ञापन
Scooter rider died in an accident
हादसे में स्कूटर सवार की मौत
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर, रतनपुरी। गांव कैलाशनगर में स्कूटर सवार दो युवक डीसीएम की चपेट में आ गए। हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा साथी युवक घायल हो गया। हादसे के दौरान डीसीएम गाड़ी चालक फरार हो गया।

सिखेड़ा क्षेत्र के गांव जंधेड़ी निवासी 35 वर्षीय मनोज पुत्र वेदपाल की शादी करीब 12 वर्ष पूर्व रतनपुरी निवासी रामबीर कश्यप पुत्र संपत की लड़की बबली से हुई थी। रविवार की देर रात करीब दस बजे मनोज अपने गांव के ही अपने साथी दिनेश पुत्र जोगेंद्र के साथ स्कूटर से अपनी ससुराल रतनपुरी आया था। कुछ ही देर रुकने के पश्चात मनोज वापस अपने घर जंधेड़ी जाने को कहने लगा। इस पर ससुराल पक्ष के लोगों ने मनोज को रात के समय घर जाने से रोका और सुबह होने पर गांव जाने की बात कही। मनोज का साथी दिनेश रात में ही घर जाने की जिद करने लगा। इसके बाद दोनों युवक स्कूटर से वापस अपने गांव के लिए निकल पड़े। स्कूटर को दिनेश चला रहा था। गांव कैलाशनगर के पास खड़े गन्ने से भरे ट्राले को ओवरटेक करने के प्रयास में इनके स्कूटर की खतौली की ओर से आ रहे डीसीएम के साथ आमने सामने की टक्कर हो गई, जिससे डीसीएम पीछे बैठे मनोज के सिर को कुचलते हुए निकल गया। मनोज की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि स्कूटर चला रहा दिनेश गंभीर रूप से घायल हो गया। चालक डीसीएम लेकर मौके से फरार हो गया। टक्कर की तेज आवाज सुनकर कैलाशनगर के ग्रामीण मौके पर एकत्र हो गए। उन्होंने घटना की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। घायल दिनेश को अस्पताल में भर्ती कराया गया। हादसे के समय दोनों युवक नशे में बताए गए हैं। हादसे की खबर मृतक के परिजनों को दे दी गई। सोमवार की सुबह मृतक के परिजन भी रतनपुरी थाने पहुंचे। मृतक के पिता वेदपाल पुत्र हरकेश ने अज्ञात में डीसीएम चालक के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed