{"_id":"61b24e2b07c8ed5a7b6898f9","slug":"scientist-dr-ramkaran-sharma-said-hard-work-gives-the-destination-muzaffarnagar-news-mrt5683603156","type":"story","status":"publish","title_hn":"बोले वैज्ञानिक डॉ. रामकरण शर्मा, कड़ी मेहनत से मिलती है मंजिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बोले वैज्ञानिक डॉ. रामकरण शर्मा, कड़ी मेहनत से मिलती है मंजिल
विज्ञापन
डॉ. राम करण शर्मा।
- फोटो : MUZAFFARNAGAR
मुजफ्फरनगर। प्रसिद्ध वैज्ञानिक डॉ. रामकरण शर्मा ने कहा कि युवा लक्ष्य हासिल करने के लिए मेहनत करें। खुद पर भरोसा करें। कड़ी मेहनत से कामयाबी जरूर मिलती है। कोरोना संक्रमण से बचाव जरूरी है। इसके लिए मास्क का प्रयोग करें।
बागपत के ट्योढ़ी गांव निवासी डॉ. रामकरण शर्मा सऊदी अरब की किंग अबदुल्ला यूनिवर्सिटी में वैज्ञानिक है। शहर के पटेलनगर में एक निजी कार्यक्रम में पहुंचे शर्मा ने कहा कि ग्रामीण परिवेश से आने वाले युवाओं को शिक्षा हासिल करने के लिए बड़ी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। शिक्षा का माहौल नहीं बन पाता। पठन-पाठन की सामग्री नहीं मिलती। उन्होंने कहा कि युवा इसके बावजूद कड़ी मेहनत से सफलता हासिल कर सकते हैं। इसके लिए निरंतर अभ्यास की जरूरत होती है।
जीत चुके कई प्रतिष्ठित पुरस्कार
2018 में उन्हें इटली में सर्वश्रेष्ठ शोध तथा अनुसंधान में रचनात्मकता पुरस्कार दिया गया। उनके रिसर्च पेपर को पब्लिसिंग इंडस्ट्रीज के सबसे प्रतिष्ठित पब्लिकेशन स्प्रींगर अवार्ड से भी नवाजा गया। 55 देशों के 220 वैज्ञानिक प्रतिभागियों के बीच प्रतिद्वंद्विता में उन्हें यह पुरस्कार मिला था। विशेष एंजाइमों की खोज, कारखानों में रसायनों को हटाने के लिए शोध, हवा और पानी को साफ करने के लिए, मंगल पर नासा के साथ जीवन की संभावना पर शोध कर चुके हैं।