फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Science teachers honored, five-day workshop concludes

विज्ञान शिक्षकों को किया सम्मानित, पांच दिवसीय कार्यशाला का समापन

Fri, 06 Aug 2021 12:03 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 06 Aug 2021 12:03 AM IST
विज्ञापन
Science teachers honored, five-day workshop concludes
राजकीय कॉलेज में कार्यशाला के प्रतिभागी शिक्षकों प्रमाण पत्र लिए। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
विज्ञान शिक्षकों को किया सम्मानित, पांच दिवसीय कार्यशाला का समापन
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। राष्ट्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी संचार परिषद के तत्वाधान में प्रगति विज्ञान संस्था की ओर से राजकीय इंटर कॉलेज में चल रही पांच दिवसीय विज्ञान कार्यशाला का समापन हुआ। अंतिम दिन विज्ञान शिक्षकों को डीआईओएस ने प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।
इस दौरान डीआईओएस गजेंद्र कुमार ने कहा कि सभी शिक्षकों को आशावादी व क्रिएटिव होना चाहिए। छात्र-छात्राओं को क्रिएटिव बनाने के लिए निरंतर प्रयास करना चाहिए। कार्यशाला कम समय में एक गहन शैक्षिक अनुभव बनाने का एक तरीका प्रदान करती है। कार्यशाला का उद्देश्य तब ही पूर्ण होगा, जब ये प्रशिक्षित अध्यापक अपने विद्यालय के अन्य शिक्षकों व छात्र छात्राओं में वैज्ञानिक दृष्टिकोण विकसित करने का प्रयास करेंगे।
विज्ञापन

प्रधानाचार्य डॉ. विकास कुमार ने ग्राफ को बनाना, ग्राफ के प्रकार, विभिन्न ग्राफों के रूपांतरण आदि के उदाहरण प्रस्तुत किए। टीएलएम प्रतियोगिता में मदन गोपाल, डॉ कहकशा ने क्रमश: प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त किया। रेणु देवी, सुनील गोयल, अवधेश कुमार, प्रणव तायल, मदन गोपाल, राकेश कुमार जायसवाल , विनीत गुप्ता, जोगेंद्र कुमार, कहकशा , सीमा गुप्ता , महेश कुमार, बबीता, निधि वर्मा, वंदना, गीता देवी, सुधा, संदीप कुमार, राखी कौशिक , मोनिका, मोहम्मद फारूख ,राजकमल वर्मा, अमन कुमार, हाकम सिंह , संदीप कौशिक, तेजप्रताप, विपिन कुमार, अभिषेक गर्ग, देवेंद्र कुमार, निर्वेश कुमार, संजीव कुमार आदि सहित 60 शिक्षक शिक्षिकाओं को सम्मानित किया गया। प्रधानाचार्य फतेह चंद, बृजेश कुमार, समुंद्र सेन आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed