{"_id":"5e21fdf78ebc3e4b39635c61","slug":"science-teachers-guide-muzaffarnagar-news-mrt464376819","type":"story","status":"publish","title_hn":"विज्ञान के शिक्षकों का किया मार्गदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विज्ञान के शिक्षकों का किया मार्गदर्शन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुजफ्फरनगर। माउंट लिट्रा जी स्कूल में दो दिवसीय सांइस कैपेसिटी बिल्डिंग प्रोगाम में बताया कि विज्ञान मानव जीवन को सरल बनाने के लिए है। कार्यशाला में सीबीएसई के आरके श्रीवास्तव ने शिक्षकों को विज्ञान विषय को नवीन व प्रभावी ढंग से पढ़ाने के लिए प्रशिक्षित किया।
श्रीवास्तव ने अध्यापकों को समझाया कि विज्ञान वास्तव में सभी के जीवन को सरल बनाने के लिए है। पढ़ाए गए विज्ञान का उपयोग छात्र अपने दैनिक जीवन में इस प्रकार करें, जिससे छात्र तथा समाज लाभान्वित हों। उन्होंने शिक्षण की विधियों प्रश्नपत्र बनाने तथा शिक्षण को अधिक रुचिकर बनाने की नई विधियां बताई। जिले के विभिन्न विद्यालयों के शिक्षकों ने कार्यशाला से लाभ प्राप्त कर शिक्षण विधियों को उन्नत किया। भविष्य में नई शिक्षण नीति को अपनाकर छात्रों का सर्वांगीण विकास करने की बात कही। विद्यालय निर्देशिका चारू भारद्वाज, प्रधानाचार्य डा. पीयूष गुप्ता और उप-प्रधानाचार्या रमनीत ने सभी आभार व्यक्त किया।