फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Schools up to class eight closed till January 19

झमाझम बारिश ने बढ़ाई सर्दी, कक्षा आठ तक के स्कूल 19 तक बंद

Fri, 17 Jan 2020 12:24 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 17 Jan 2020 12:24 AM IST
विज्ञापन
Schools up to class eight closed till January 19
शहर में मीनाक्षी चौक के पास बृहस्पतिवार को हुई बरसात में जाते राहगीर। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
झमाझम बारिश ने बढ़ाई सर्दी, कक्षा आठ तक के स्कूल 19 तक बंद
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। सर्दी का प्रकोप कम नहीं हो रहा है। बृहस्पति शाम चार बजे के बाद झमाझम बारिश से जनजीवन पूरी तरह थम गया और ठंड भी और बढ़ गई है। सुबह से ही आकाश में बादल छाए रहे और बूंदाबांदी होती रही। मौसम में अचानक हुए बदलाव के चलते जिला प्रशासन ने कक्षा आठ तक के सभी स्कूलों में 19 जनवरी तक अवकाश घोषित कर दिया है। बीएसए राम सागरपति त्रिपाठी ने इस संबंध में विभाग की ओर से आदेश जारी किया।
बीते पांच दिनों से सर्दी लगातार बढ़ती जा रही है। बृहस्पतिवार को दिन भर आकाश में बादल छाए रहने और शाम को लगातार बारिश होने से जिला एक बार फिर पूरी तरह ठंड की चपेट में आ गया है। शाम चार बजे के बाद लगातार बारिश होने से जनजीवन मानो पूरी तरह थम गया। बाजार भी ठंड के चलते जल्दी बंद हो गए। बारिश के कारण रोडवेज और रेलवे की यातायात व्यवस्था भी प्रभावित हो गई। बारिश के कारण लोग अपने घरों में जल्दी पहुंच गए। बारिश से सड़कों पर एक बार फिर कीचड़ उभरकर सामने आ गई। पैदल और दुपहिया वाहनों का सड़क पर चलना मुश्किल हो गया। भोपा, पुरकाजी, खतौली, बुढ़ाना, चरथावल आदि स्थानों पर भी बारिश हुई। बुढ़ाना में हल्की ओलावृष्टि भी हुई। उधर, मौसम विभाग ने 19 जनवरी तक बारिश की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

गन्ने का सीजन होगा लेट
मुजफ्फरनगर। बारिश से गन्ने की कटाई रुक जाती है। इससे गन्ने का सीजन लेट हो जाता है। एक दिन में चीनी मिलों में पांच से छह लाख क्विंटल गन्ने की पेराई होती है। वर्षा से पेराई प्रभावित हो जाती है। सीजन में कई बारिश होने से एक सप्ताह से अधिक की चीनी मिलों की पेराई बढ़ जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

हवा चली तो फसलों का नुकसान होगा
मुजफ्फरनगर। गेहूं की फसल बुवाई के जहां 15 दिन हो गए है, उन किसानों के लिए बारिश लाभकारी होगी। जिन किसानों को अभी 15 दिन नहीं हुए है, उनकी गेहूं की फसल बारिश से प्रभावित होगी। उप निदेशक कृषि जसवीर सिंह तेवतिया के अनुसार फूल वाली सब्जी के लिए यह नुकसान दायक और बिना फूल वाली के लिए लाभकारी रहेगी। उन्होंने बताया कि यदि बरसात के साथ हवा भी चली तो गन्ने और सरसों की फसल गिरने से उन्हें नुकसान होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed