Accident in Bijnor: स्कूल बस और टैक्टर-ट्रॉली में जोरदार भिड़ंत, मची चीख-पुकार, दो बच्चे हुए घायल
Accident in Bijnor : बिजनौर में शुक्रवार सुबह स्कूल बस और टैक्टर-ट्रॉली में जोरदार भिड़ंत हो गई। इस दौरान बस में सवार बच्चों में चीख-पुकार मच गई। हादसे में दो बच्चे घायल हुए हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बिजनौर जनपद के नांगलसोती में चंदक के पास स्कूल बस व ट्रैक्टर-ट्रॉली में आमने-सामने की टक्कर हो गई। जिसमें बस में सवार दो बच्चे घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल बच्चों को उपचार के लिए चिकित्सकों के पास भिजवाया।
शुक्रवार की सुबह चंदक क्षेत्र के आरपीएस स्कूल की बस नांगल की ओर से बच्चों को लेकर स्कूल जा रही थी। गांव चंदक में सामने से आ रही ट्रैक्टर-ट्रॉली और बस में आमने-सामने की टक्कर हो गई। टक्कर के बाद बस में सवार बच्चों में चीख-पुकार मच गई।
हादसे में बस में सवार गांव सुंगरपुर बेहड़ा निवासी देवांश (8) और प्रत्यक्ष (12) घायल हो गए। सूचना पर थानाध्यक्ष अशोक कुमार मौके पर पहुंचे और घायल बच्चों को उपचार के लिए प्राइवेट चिकित्सकों के पास भिजवाया।
यह भी पढ़ें: UP: ऑस्ट्रेलिया से पत्नी को ढूंढते हुए मेरठ पहुंचा युवक, सच्चाई मालूम पड़ी तो पकड़ा माथा
बताया गया कि बस में करीब 40 विद्यार्थी सवार थे। संयोग से अन्य बच्चों को चोट नहीं आईं और बड़ा हादसा होने से टल गया। पुलिस ने ट्रैक्टर-ट्रॉली व बस को अपने कब्जे में ले लिया है। बच्चों को अन्य गाड़ी से स्कूल भिजवाया गया।
यह भी पढ़ें: मोहब्बत में खूनी बना प्रेमी: सोनी हत्याकांड की ऐसी कहानी, हिल गया हर किसी का दिमाग, शादी के 20 दिन बाद मर्डर