फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Save the younger generation from getting confused

युवा पीढ़ी को भ्रमित होने से बचाएं

Wed, 04 Aug 2021 11:36 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 04 Aug 2021 11:36 PM IST
विज्ञापन
Save the younger generation from getting confused
लाला जगदीश प्रसाद इंटर कॉलेज में चल रहे अमृत महोत्सव में मंचासीन अतिथि। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
युवा पीढ़ी को भ्रमित होने से बचाएं
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। लाला जगदीश प्रसाद सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में चल रहे स्वाधीनता के अमृत महोत्सव में मुख्य अतिथि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के विभाग कार्यवाह प्रमोद त्यागी ने कहा कि हम स्वयं जागें और दूसरों को जगाएं ।
उन्होंने कहा कि अपने महापुरुषों और महान ग्रंथों के माध्यम से आज की युवा पीढ़ी को भ्रमित होने से बचाएं। इसके लिए हमें संक्रांति करनी होगी। भारत के जीवन दर्शन को अपनाकर हम संपूर्ण विश्व में शांति और स्थिरता ला सकते हैं। हमें उन महान देशभक्त क्रांतिकारियों की जीवन गाथाओं को अपने कृतित्व में लाना होगा। तभी हम स्वाधीनता के अमृत महोत्सव को अमरत्व प्रदान कर सकते हैं। प्रधानाचार्य हरिओम गणपति सहस्त्रबुद्धे ने अतिथियों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने बताया कि अमृत महोत्सव के अंतर्गत आयोजित होने वाली सभी प्रतियोगिताओं में विजयी प्रतिभागियों को 15 अगस्त को पुरस्कृत किया जाएगा।
विज्ञापन

अमृत महोत्सव सप्ताह के तीसरे दिन हाईस्कूल कक्षाओं के छात्रों ने विभिन्न क्रांतिकारियों पर आधारित भाषण प्रतियोगिता में प्रतिभाग किया। इसमें 22 छात्रों ने प्रतिभाग किया। भाषण प्रतियोगिता में जीआईसी कम्हेड़ा के प्रधानाचार्य डॉ. रणवीर सिंह, कवि डॉ. ए कीर्तिवर्धन, सेवानिवृत्त प्रधानाध्यापक सीताराम, विनय शर्मा निर्णायक रहे। संचालन मनोज गर्ग ने किया। प्रतियोगिता हिंदी शिक्षक पवन चंदेल एवं सुनील पुंडीर के निर्देशन में हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed