फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Satyapal murder case: Four accused including woman arrested

सत्यपाल हत्याकांड : महिला सहित चार आरोपी गिरफ्तार

Fri, 05 Feb 2021 12:11 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 05 Feb 2021 12:11 AM IST
विज्ञापन
Satyapal murder case: Four accused including woman arrested
सत्यपाल हत्याकांड के गिरफ्तार आरोपी। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
सत्यपाल हत्याकांड : महिला सहित चार आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। शहर के मिमलाना रोड पर हुई जालंधर के मॉडल हाउस निवासी अधेड़ की हत्या में नामजद महिला समेत चार आरोपियों को पुलिस ने चार आरोपियों नगमा, आसिफ, तस्लीम व नदीम को गिरफ्तार कर लिया, जिन्हें पूछताछ के बाद जेल भेज दिया गया है। सीओ सिटी कुलदीप सिंह ने आरोपियों के गिरफ्तारी की पुष्टि की है।

शहर कोतवाली क्षेत्र के मिमलाना रोड स्थित एक खेत से 13 सितंबर 2020 को अधेड़ की सड़ी-गली लाश मिली थी। शव की पहचान उसके कपड़े व अन्य सामान के आधार पर 28 नवंबर को पंजाब प्रांत के जनपद जालंधर के मॉडल हाउस निवासी लाडी ने अपने पिता सत्यपाल (55) के रूप में की थी। मामले में लाडी ने हाल जालंधर व मूल रूप से मदीना कॉलोनी निवासी नगमा, उसकी मां नाजमा, नदीम, तस्लीम, वसीम व आसिफ के खिलाफ पिता की हत्या की नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पीड़ित के अनुसार मां की मौत के बाद उसके पिता ने दूसरे वर्ग की नगमा से शादी कर ली थी, जिसका नगमा की मां नाजमा व अन्य परिजन विरोध करते थे। पीड़ित के अनुसार, सभी आरोपी सत्यपाल को बहाने से मुजफ्फरनगर ले आए और हत्या कर शव को मिमलाना रोड पर फेंक दिया था, जहां से 13 सितंबर को पुलिस ने शव बरामद किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed