फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Satsang makes a man rich by heart: Jasvir Das

सत्संग मनुष्य को मन से बनाता है अमीर : जसवीर दास

Wed, 16 Feb 2022 11:26 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 16 Feb 2022 11:26 PM IST
विज्ञापन
Satsang makes a man rich by heart: Jasvir Das
सैनपुर आश्रम में सत्संग में विचार रखते आचार्य जसवीर दास - फोटो : DEVBAND
सत्संग मनुष्य को मन से बनाता है अमीर : जसवीर दास
विज्ञापन

देवबंद। शहजादपुर उर्फ सैनपुर स्थित सिद्धपीठ शिरोमणि गुरु रविदास योग में मंगलवार की रात रविदास जयंती के उपलक्ष्य में सत्संग का आयोजन हुआ।
कार्यक्रम में योगी महाराज के शिष्य आचार्य जसवीर दास ने बताया कि गुरु रविदास महाराज ने हवन यज्ञ और मूर्ति पूजा का खंडन किया, परंतु आज हम हवन यज्ञ और मूर्ति पूजा के पाखंडवाद में ही फंसे हैं। हमें केवल एक मालिक जो एक शक्ति है, उसे ही मानना चाहिए। उन्होंने कहा सत्संग किसी को गरीब नहीं बनाता है बल्कि उसे मन से अमीर बनाता है। उन्होंने सत्संग में पहुंचे अनुयायियों को नशाखोरी से दूर रहने की शिक्षा दी। बताया कि नशाखोरी करने वाला व्यक्ति हमेशा ज्ञान से दूर रहता है। उन्होंने भ्रूण हत्या को सबसे बड़ा पाप बताते हुए अपने बच्चों को शिक्षित करने को सबसे बड़ा कर्म बताया है। इस मौके पर विश्वास दास, नाहर सिंह, केशवदास, संजय, अनुराग, सचिन, सुशील, श्याम सिंह, रणवीर, राजेश, धर्मदास, रामदास, फिमूदास, भंवर सिंह, वीर सिंह, लोकेश, संगीता, सरिता, जसवीरी, अनारकली व देशराज आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed