फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Satsang-Bhandara police-administrative officers stopped on government land

सरकारी जमीन पर सत्संग-भंडारा पुलिस-प्रशासनिक अफसरों ने रुकवाया

Sun, 04 Sep 2022 11:03 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 04 Sep 2022 11:03 PM IST
विज्ञापन
Satsang-Bhandara police-administrative officers stopped on government land
- एक सप्ताह पहले इसी जमीन पर अवैध निर्माण कराया था ध्वस्त
विज्ञापन

- प्रशासन कर रहा जमीन पर बोर्ड लगवाने की तैयारी
संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर। नई मंडी के अमित विहार कूकडा में सरकारी जमीन पर सत्संग व भंडारे की तैयारी को एसडीएम व सीओ मंडी ने रुकवा दिया। इस दौरान महिलाओं ने हंगामा भी किया लेकिन पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों ने सभी को समझा कर शांत किया। प्रशासन द्वारा जमीन पर सरकारी होने का बोर्ड लगाने की तैयारी की जा रही हैं।
नई मंडी कोतवाली के गांव कूकड़ा के मोहल्ला अमित विहार में रविदासिया कुटिया है। वहां पर काफी जमीन खाली पड़ी है। एक सप्ताह पहले कुछ लोगों ने वहां दीवार व दुकान बनाने का प्रयास किया था जिसकी शिकायत मिलने पर एसडीएम सदर परमानंद झा व नई मंडी सीओ हिमांशु गौरव ने जेसीबी से दीवार ध्वस्त कर दी थी।
विज्ञापन

रविवार सुबह उक्त जमीन पर कुछ लोगों ने सत्संग व भंडारे का आयोजन करने की तैयारी शुरू कर दी। इस बारे में शिकायत मिलने पर एसडीएम सदर परमानंद झा व नई मंडी सीओ हिमांशु गौरव व मंडी पुलिस मौके पर पहुंची। अधिकारियों ने पूरे कार्यक्रम का रुकवा दिया। इस दौरान कुछ महिलाओं ने काम रुकवाने का विरोध जताते हुए कुछ देर के लिए हंगामा किया गया। समझा बुझाकर अधिकारियों ने उन्हें शांत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसडीएम ने उक्त जमीन पर बिना अधिकारियों की अनुमति के कोई भी काम करने पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी। एसडीएम का कहना हैं कि यह जमीन सरकारी हैं। एक सप्ताह पहले इसी जमीन पर अवैध निर्माध ध्वस्त कराया था। अब फिर दूसरे पक्ष के लोग जमीन पर सत्संग व भंडारे की तैयारी कर रहे थे। इसे रुकवाया गया हैं। इस जमीन पर कोई भी कार्य अवैध होगा। जमीन पर सरकारी बोर्ड भी लगवाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed