फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Satpal becomes uncontested Chairman

सतपाल निर्विरोध बने चेयरमैन

Sat, 12 May 2018 12:14 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/मुजफ्फरनगर।
ब्यूरो, अमर उजाला/मुजफ्फरनगर। Updated Sat, 12 May 2018 12:14 AM IST
विज्ञापन
Satpal becomes uncontested Chairman
election - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
मुजफ्फरनगर। जिला सहकारी बैंक के चुनाव में चेयरमैन पद पर भाजपा के सतपाल सिंह पाल निर्विरोध चुने गए। उनके सामने कोई भी संचालक दावेदारी प्रस्तुत नहीं कर सका। 18 साल बाद बैंक के चेयरमैन पद पर हुई जीत से उत्साही भाजपा कार्यकर्ताओं ने सतपाल का बैंक के गेट पर फूल मालाओं से स्वागत किया।
विज्ञापन


जिला सहकारी बैंक के चुनाव को लेकर सुबह से ही गहमागहमी रही। नामांकन प्रक्रिया जब शुुरू हुई तो निर्वाचन अधिकारी के समक्ष भाजपा नेता एवं बैंक के संचालक सतपाल सिंह पाल ने अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। संचालक वीरेंद्र सिंह और दिनेश बालियान उनके प्रस्तावक रहे। मौके पर सभी 13 संचालक मौजूद रहे। इनमें शासन से नामित होकर आई उर्मिला सिंह भी मौजूद थीं।  
विज्ञापन


नामांकन का समय पूरा होने तक किसी भी संचालक ने सतपाल सिंह पाल के सामने नामांकन नहीं किया। एक-दो को छोड़कर बाकी सभी संचालकों का खुला समर्थन सतपाल के साथ रहा। संचालक  कैलाश मलिक, ठाकुर सोमवीर सिंह, नीरज मलिक, सुशीला, सुभाष चंद, योगेश कुमार, मुकेश जैन, प्रकाशवीर, संदीप मलिक मौजूद रहे। नामांकन का समय बीतने       के बाद सतपाल को निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


18 साल के लंबे अरसे बाद मिली जीत से उत्साही भाजपा कार्यकर्ताओं ने जिला सहकारी बैंक पहुंचकर जमकर नारेबाजी की। निर्वाचित चेयरमैन के गले में फूल मालाएं डाली। कार्यकर्ता यहां से जुलूस के रूप में भाजपा कार्यालय पहुंचे। इस अवसर पर भाजपा विधायक उमेश मलिक, विधायक कपिलदेव अग्रवाल, विधायक प्रमोद उंटवाल, जिलाध्यक्ष रूपेंद्र सैनी, राज्य अल्पसंख्यक आयोग सदस्य सुखदर्शन सिंह बेदी, पूर्व विधायक अशोक कंसल, पूर्व विधायक सुशीला अग्रवाल, जगदीश पांचाल, हरीश अहलावत, रमेश खुराना, विजय शुक्ला, राजकुमार छाबड़ा, रामकुमार सहरावत, मदन छाबड़ा, ब्रजेश भंडारी, राजीव गर्ग, गीता जैन, सुषमा पुंडीर, साधना सिंघल, रेणू गर्ग, सुनील दर्शन, सुनील शर्मा, सुधीर खटीक, हरेंद्र पाल, रोहताश पाल, संजय अग्रवाल, श्रीमोहन तायल, सुनील तायल सहित काफी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

भाजपा में 1978 से सक्रिय हैं सतपाल
जिला सहकारी बैंक के चेयरमैन चुने गए सतपाल सिंह पाल भाजपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य है। पाल समाज से आने वाले सतपाल 1978 में युवा मोर्चा में जनता पार्टी के नगर महामंत्री रहे। 1980 में भाजपा के गठन के बाद वह लगातार सक्रिय रहे। 1982 में बीजेपी ने उन्हें नगर के बूथों का इंचार्ज बनाया। 1991 में ब्लाक महामंत्री रहे। 1994 में भाजपा जिलाध्यक्ष सुरेंद्र देव शर्मा ने उन्हें जिला मंत्री बनाया। 1997 में जिलाध्यक्ष यशपाल पंवार ने उन्हें जिला महामंत्री का दायित्व सौंपा। संगठन में लगातार सक्रियता के चलते 2012 में भाजपा के जिलाध्यक्ष बनाए गए। उनके कार्यकाल में भाजपा ने लोकसभा चुनाव जीता। लोकसभा के संयोजक भी पार्टी ने उन्हें ही बनाया था।

शहर के अहिल्याबाई चौक पर किया माल्यार्पण

चेयरमैन चुने के बाद सतपाल    पाल ने अहिल्याबाई चौक पर पहुंचकर माल्यार्पण किया।     उनका कच्ची सड़क, गंगारामपुरा, केवलपुरी, गांधी कालोनी में कई स्थानों पर स्वागत हुआ। जिला सहकारी बैंक  के चुनाव में वर्ष 2000 में कुंज बिहारी अग्रवाल चेयरमैन बने थे। इसके बाद अब आकर भाजपा को बैंक की  चेयरमैनी मिली है। प्रदेश सरकार    में तत्कालीन मंत्री बाबू हुकुम सिंह के खास माने जाने वाले कुंज   बिहारी अग्रवाल को जिताने में    उन्हीं का योगदान रहा था।

भाजपा ने खेला अति पिछड़ा कार्ड
मुजफ्फरनगर। कैराना उपचुनाव से ठीक पहले भाजपा ने अति पिछड़ा कार्ड   खेला है। जिला सहकारी बैंक के चुनाव में अति पिछड़ी जाति के सतपाल सिंह पाल को चेयरमैन बनाकर ओबीसी में संदेश देने का काम किया गया है। कैराना लोकसभा सीट पर अति पिछड़ों की संख्या लगभग पांच लाख है, भाजपा इसे अपना आधार वोट मानकर चल रही है।

जिला सहकारी बैंक में सतपाल सिंह पाल की ताजपोशी कराकर भाजपा ने अति पिछड़ा कार्ड खेलने के साथ जातीय समीकरण भी साधने का प्रयास किया है। भाजपा की दृष्टि सीधे कैराना उप चुनाव पर है। जिला सहकारी बैंक की दृष्टि से शामली भी मुजफ्फरनगर जिले में ही आता है। दोनों जिलों के संचालक मिलकर चेयरमैन का चुनाव करते हैं।

अति पिछड़ी जातियों में भाजपा के पास सैनी लीडरशिप के रुप में मंत्री धर्मसिंह सैनी हैं। कश्यप के रुप में चरथावल विधायक विजय कश्यप है। पाल समाज का कोई विधायक यहां नहीं है। अन्य कोई बड़ा पद भी इस जाति के पास मंडल में नहीं हैं। जातीय समीकरण साधने को ही भाजपा ने सतपाल सिंह पाल को चेयरमैन के लिए प्रत्याशी बनाया।
कैराना लोकसभा सीट पर अति पिछड़ों की संख्या लगभग पांच लाख है। इनमें कश्यप और सैनी   के बाद पाल समाज के वोट सर्वाधिक हैं। इनके साथ पार्टी की निगाहें नाई, कुम्हार, बढ़ई, लुहार, सुनार आदि जातियों पर है जो प्रत्येक गांव में है। सतपाल की   जीत अति पिछड़ों में पार्टी का संदेश देने का काम करेगी।

एकजुटता से मिली जीत : बालियान       
मुजफ्फरनगर। जिला सहकारी बैंक के चुनाव में जीत का परचम लहराने के बाद भाजपा ने आदर्श कालोनी स्थित बैंक्वेट हॉल में स्वागत समारोह का आयोजन किया। पूर्व केंद्रीय राज्यमंत्री एवं सांसद डॉ. संजीव बालियान ने कहा कि जीत कार्यकर्ताओं की एकजुटता से ही मिली है। निर्वाचित   चेयरमैन सतपाल सिंह पाल ने कहा कि उनकी इस जीत में सांसद डॉ बालियान और विधायक उमेश मलिक का बड़ा सहयोग रहा है।


सांसद डॉ. संजीव बालियान ने कहा कि भाजपा अपने कार्यकर्ताओं का पूरा सम्मान करती है। सतपाल सिंह पाल लंबे समय से पार्टी की सेवा कर रहे थे, पार्टी ने चेयरमैन बनाकर उन्हें सेवा का इनाम दिया है। इसलिए किसी भी कार्यकर्ता को निराश होने की जरूरत नहीं है। पार्टी कार्यकर्ताओं की एकजुटता का ही परिणाम है कि हम निर्विरोध जीते हैं। पूरे प्रदेश में पहली बार पाल समाज का कोई व्यक्ति जिला सहकारी बैंक का चेयरमैन बना है। निर्वाचित चेयरमैन सतपाल ने कहा कि जिला सहकारी बैंक को देश का नंबर एक का बैंक बनाना ही उनकी प्राथमिकता रहेगी। विधायक विजय कश्यप, आयुष चिकित्सा बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. सुभाषचंद शर्मा, सुधीर सैनी ने संबोधित किया। कार्यक्रम का संचालन विधायक उमेश मलिक ने किया। समारोह में सभी संचालकों का भी सम्मान किया गया।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed