{"_id":"6190059a63caca07972a485a","slug":"saraf-announced-a-reward-of-2-5-lakhs-muzaffarnagar-news-mrt5647131121","type":"story","status":"publish","title_hn":"थाना पुलिस की नाकामी पर सर्राफ की ‘गुगली’","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
थाना पुलिस की नाकामी पर सर्राफ की ‘गुगली’
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर में पत्रकार वार्ता करते रामकुमार सराफ।
- फोटो : MUZAFFARNAGAR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चोरी के खुलासे में पुलिस नाकाम, सराफ ने घोषित किया ढाई लाख का इनाम
मुजफ्फरनगर। भैयादूज पर रामकुमार ज्वेलरी शोरूम से हुई 76 लाख की चोरी के मामले में थाना पुलिस की नाकामी के बाद चोर की धरपकड़ के लिए पीड़ित सराफ खुद सामने आ गए। सराफ ने आरोपी की एक ओर फोटो सोशल मीडिया पर वायरल करते हुए उसकी सूचना देने वाले को ढाई लाख रुपये का इनाम देने की घोषणा की है।
शहर कोतवाली क्षेत्र के भगतसिंह रोड स्थित रामकुमार ज्वैलर्स शोरूम पर गत छह नवंबर की शाम करीब चार बजे ग्राहक बनकर पहुंचा एक युवक करीब डेढ़ किलो सोने की 46 चेन का बॉक्स चोरी कर फरार हो गया था। चोरी चेन की कीमत 76 लाख रुपये बताई गई थी। सराफ पराग गोयल द्वारा आरोपी के खिलाफ शहर कोतवाली में अगले दिन घटना की रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। घटना के एक हफ्ते बाद भी थाना पुलिस चोरी का खुलासा करना तो दूर, आरोपी को चिह्नित करने में भी पूरी तरह से विफल रही है। इसके चलते आखिरकार शनिवार को पीड़ित सराफ ने प्रेसवार्ता बुलाकर चोरी करने वाले आरोपी का एक ओर फोटो सोशल मीडिया पर वायरल करते हुए उसकी सूचना देने पर ढाई लाख रुपये का इनाम देने की घोषणा कर दी। सराफ पराग गोयल ने यह भी बताया कि आरोपी चोरी के बाद गुदड़ी बाजार व मोतीमहल से होते हुए शाम 4.30 बजे आखिरी बार पंचमुखी क्षेत्र में देखा गया था। अब देखना यह होगा कि थाना पुलिस अपनी इस नाकामी को कैसे और कब तक गुडवर्क में तब्दील कर सराफ की इस ‘गुगली’ का जवाब दे पाती है।
एसएसपी भी पहुंचे शोरूम, ली जानकारी
थाना पुलिस की नाकामी के बाद सराफ द्वारा आरोपी की सूचना देने पर ढाई लाख का इनाम घोषित किए जाने के कुछ देर बाद ही एसएसपी अभिषेक यादव ज्वेलरी शोरूम पर पहुंचे और सराफ पराग गोयल से घटना की जानकारी ली। इसके बाद एसएसपी ने सराफ को घटना के जल्द खुलासे का आश्वासन दिया।